OnePlus 13s जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक कीमत और फीचर्स ने बढ़ाया क्रेज

OnePlus 13s Coming to india: आगामी OnePlus 13s स्मार्टफोन में 6.32 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर आधारित होगा, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस देगा। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक OnePlus 13T जैसा होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था।

OnePlus 13s Coming to india: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 13s को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक 15 सेकंड का टीजर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह डिवाइस "जल्द ही" भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फ्लैगशिप डिवाइस को तीन रंगों- ब्लैक, सॉफ्ट ग्रीन और पेस्टल पिंक में पेश किया जाएगा, जो यूजर्स को एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देगा। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

​OnePlus 13s

OnePlus 13s

End of Feed