Amazfit BIP 6 launched in India: Amazfit ने अपनी नई स्मार्टवॉच BIP 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे मिड-रेंज कीमत में प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। वॉच ममें 1.97 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 2000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें बिल्ट इन मैप्स जैसे फीचर्स भी हैं।
कीमत और कलर ऑप्शन
Amazfit BIP 6 की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है और यह 16 मई से Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच चार रंगों में मिलेगी: ब्लैक, चारकोल, स्टोन और रेड।
Amazfit BIP 6 की खासियत
Amazfit BIP 6 की सबसे खास बात इसका बड़ा 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। यह इसे अपनी कैटेगरी में सबसे चमकदार डिस्प्ले में से एक बनाता है। डिस्प्ले को एल्यूमिनियम एलॉय फ्रेम में रखा गया है और यह वॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है, जिससे इसे बारिश, पसीना या डेली वर्कआउट में आसानी से पहना जा सकता है।
इसमें Amazfit का नया BioTracker 6.0 PPG सेंसर दिया गया है, जो ड्यूल-लाइट और पांच फोटोडायोड तकनीक पर आधारित है। इसके जरिए यूजर्स को लगातार हार्ट रेट, SpO₂, तनाव और HRV की जानकारी मिलती रहती है। इसके अलावा यह वॉच नींद के अलग-अलग चरणों और सांस लेने की क्वालिटी का एनालिसिस भी करती है।
फिटनेस प्रेमियों के लिए Amazfit BIP 6 में 140 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इसके साथ ही Smart Strength Training फीचर यह खुद पहचान सकता है कि यूजर कौन-से मसल ग्रुप का इस्तेमाल कर रहा है। इसके अलावा इसमें ऑफलाइन नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे राउंड-ट्रिप रूटिंग, जो आउटडोर एक्सरसाइज़ को और आसान बना देते हैं, वह भी बिना स्मार्टफोन के कनेक्शन के।
बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक चल सकती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ कॉलिंग, नोटिफिकेशन अलर्ट और वॉयस-टू-टेक्स्ट या ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड के जरिए मैसेज रिप्लाई जैसे विकल्प शामिल हैं। Amazfit BIP 6 में Zepp Flow तकनीक भी दी गई है, जो AI वॉयस कमांड्स के जरिए हैंड्स-फ्री कंट्रोल की सुविधा देती है।
