OnePlus 13s: भारत में इस दिन लॉन्च होगा वनप्लस का 'छोटू' स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus 13s India Launch: वनप्लस 13T की भारत में कीमत लगभग 45,000 रुपये होने का अनुमान है। हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन की आधिकारिक कीमत की जानकारी नहीं दी है। फोटोग्राफी के मामले में, स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) से लैस 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी लेंस और 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है।

OnePlus 13s India Launch: वनप्लस ने आखिरकार वनप्लस 13s को भारत में लॉन्च करने की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह 5 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में डिवाइस लॉन्च करेगी। वनप्लस 13s चीन में लॉन्च किए गए वनप्लस 13T का रीब्रांडेड वर्शन है। बता दें कि इस फोन को कॉम्पैक्ट साइज के साथ फ्लैगशिप फीचर्स से लैस किया जाएगा।

End of Feed