टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 9 पर ₹15,000 तक की छूट! जानिए कहां और कैसे मिल रही ये शानदार डील

Google Pixel 9 discount: फोटोग्राफ़ी के लिए, Pixel 9 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। इस कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। आगे की तरफ, 10.5MP का सेल्फी शूटर है। Pixel 9 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Image

Google Pixel 9

Google Pixel 9 discount: अगर आप Google Pixel 9 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए एकदम सही मौका है। क्योंकि विजय सेल पर यह फोन काफी कम कीमत पर मिल रहा है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर कुल मिलाकर 15,000 रुपये तक की भारी छूट दी जा रही है। चलिए जानते हैं ऑफर्स और फोन की खासियत के बारे में...

Google Pixel 9 पर क्या है ऑफर

Pixel 9 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन आप फिलहाल Vijay Sales की वेबसाइट से ₹74,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुनते हैं, तो आपको ₹10,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

Google Pixel 9 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Google Pixel 9 में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1080 x 2424 पिक्सल रेजोल्यूशन और HDR सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है।

फोटोग्राफ़ी के लिए, Pixel 9 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। इस कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। आगे की तरफ, 10.5MP का सेल्फी शूटर है।

Pixel 9 Tensor G4 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, यह प्रीमियम फ्लैगशिप हैंडसेट 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी से लैस है।

डिस्क्लेमर: ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले वेबसाइट पर सभी शर्तें ध्यान से पढ़ लें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article