OnePlus 13s India Launch: वनप्लस ने आखिरकार वनप्लस 13s को भारत में लॉन्च करने की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह 5 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में डिवाइस लॉन्च करेगी। वनप्लस 13s चीन में लॉन्च किए गए वनप्लस 13T का रीब्रांडेड वर्शन है। बता दें कि इस फोन को कॉम्पैक्ट साइज के साथ फ्लैगशिप फीचर्स से लैस किया जाएगा।
वनप्लस 13s कलर ऑप्शन
चीन में वनप्लस 13T को दो कलर ऑप्शन- पिंक और ब्लैक में लॉन्च किया गया है। ये दोनों कलर भारत में भी उपलब्ध होंगे। लेकिन ग्रीन का तीसरा कलर ऑप्शन भी होगा। यह संभवतः भारत के लिए एक्सक्लूसिव कलर होगा। वनप्लस ने पुष्टि की है कि फोन में 4400 मिमी क्रायो-वेलोसिटी वेपर चैंबर होगा, जो बैक कवर में इंडस्ट्री की पहली कूलिंग लेयर है। यह लंबे समय तक BGMS जैसे गेम खेलते समय स्थिर और स्मूथ फ्रेम रेट देने में सक्षम होगा। डिवाइस सिर्फ़ 8.15 मिमी पतला होगा और इसका वजन 185 ग्राम होगा।
वनप्लस 13s प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले वनप्लस 13s में एडवांस्ड स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा। इसे LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक के साथ जोड़ा जाएगा, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और दैनिक उपयोग में दमदार परफॉर्मेंस देगा।
वनप्लस 13s का कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में, स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) से लैस 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी लेंस और 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए, डिवाइस में डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट के भीतर 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल होने की संभावना है।
वनप्लस 13s की कीमत
वनप्लस 13T की भारत में कीमत लगभग 45,000 रुपये होने का अनुमान है। हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन की आधिकारिक कीमत की जानकारी नहीं दी है।
