OnePlus 13s launch timeline: स्मार्टफोन ब्रांड भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस हाई परफॉर्मेंस, प्रीमियम और कॉम्पैक्ट डिजाइन और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे मई 2025 के अंत तक भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है।
OnePlus 13s: संभावित स्पेसिफिकेशन हाईलाइट्स
- डिस्प्ले- 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
- चिपसेट- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट
- रैम और स्टोरेज- 12GB रैम और 512GB स्टोरेज तक विकल्प
- बैटरी और चार्जिंग- 6,260mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग
- कैमरा सेटअप- 50MP + 50MP डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा
- खास फीचर्स- नयाOnePlus 13s launch timeline in india see design camera battery price and all Plus Key बटन, Alert Slider की जगह
लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत
सूत्रों के अनुसार, OnePlus 13s को मई 2025 के अंतिम सप्ताह में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह डिवाइस OnePlus 13T का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, जो पहले चीन में पेश किया गया था। OnePlus 13s की भारत में कीमत लगभग 46,000 रुपये होने की उम्मीद है। यह डिवाइस OnePlus 13R और OnePlus 13 के बीच पोजिशन किया जाएगा।
डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus 13s में एक प्रीमियम डिजाइन होगा, जिसमें पतले बेजल्स और पंच-होल कैमरा कटआउट दिया जाएगा। डिवाइस दो आकर्षक रंगों- Black Velvet और Pink Satin में उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा, इसमें LTPO AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा।
