​भारत में लॉन्च हुआ Meta का 'जादुई' चश्मा, बिना फोन छुए करेगा कॉल-मैसेज और फोटो एडिटिंग, जानें कीमत

Ray-Ban Meta smart glasses: रे-बैन और मेटा ने मंगलवार को भारत में अपने स्मार्ट ग्लास आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए हैं। देखने में यह एक आम सनग्लास की तरह लगता है, लेकिन इसमें छिपी हैं कई हाई-टेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खूबियां। इसकी कीमत 29,900 रुपये रखी गई है और इसे रे-बैन की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 19 मई से यह चुनिंदा ऑप्टिकल और सनग्लास स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Authored by: Vishal MathelUpdated May 13 2025, 13:42 IST
Meta smart glasses क्या है खास?​Image Credit : Meta01 / 05

Meta smart glasses क्या है खास?​

​यह स्मार्ट ग्लास मेटा एआई से लैस है, जिससे आप "Hey Meta" बोलकर कई काम बिना स्क्रीन देखे या फोन छुए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप सामान्य सवाल पूछ सकते हैं, लैंडमार्क की पहचान करा सकते हैं, खाना पकाने के सुझाव ले सकते हैं या वॉट्सऐप पर कॉल कर सकते हैं और मैसेज भेज सकते हैं।​

लाइव ट्रांसलेशन फीचर​Image Credit : Meta02 / 05

लाइव ट्रांसलेशन फीचर​

​इसमें रीयल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन की सुविधा भी है, जो अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच और अन्य भाषाओं को सपोर्ट करता है। एयरप्लेन मोड में भी यह फीचर काम कर सकता है, बशर्ते जरूरी लैंग्वेज पैक पहले से डाउनलोड किए गए हों।​

डिजाइन और कस्टमाइजेशन​Image Credit : Meta03 / 05

डिजाइन और कस्टमाइजेशन​

​यह ग्लास क्लासिक वेफरर स्टाइल में आता है, साथ ही Skyler नामक नया फ्रेम ऑप्शन भी है जो बेहतर फिटिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स इसमें क्लियर, सन, पोलराइज्ड या ट्रांजिशन लेंस का विकल्प चुन सकते हैं। जरूरत हो तो डॉक्टर द्वारा बताई गई प्रिस्क्रिप्शन लेंस भी लगाए जा सकते हैं।​

AI से एडिटिंग और म्यूजिक प्लेबैक​Image Credit : Meta04 / 05

AI से एडिटिंग और म्यूजिक प्लेबैक​

​रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लास को Meta AI ऐप से जोड़ा जा सकता है, जिससे यूजर्स चश्में से ली गई तस्वीरें देख सकते हैं, वॉइस कमांड से फोटो एडिट कर सकते हैं (जैसे किसी एलिमेंट को हटाना या जोड़ना) इसके अलावा Spotify, Apple Music, Amazon Music, और Shazam जैसी सर्विसेस से म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।​

इंस्टाग्राम कॉल और DMs जल्द​Image Credit : Meta05 / 05

इंस्टाग्राम कॉल और DMs जल्द​

​अभी यह ग्लास व्हाट्सएप, मैसेंजर और फोन ऐप से कॉल और मैसेजिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन मेटा का कहना है कि जल्द ही इंस्टाग्राम डीएम, ऑडियो और वीडियो कॉल जैसे फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। हालांकि, कुछ फीचर्स अभी केवल अंग्रेजी भाषा पर सेट डिवाइस यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!