टेक एंड गैजेट्स

OnePlus Red Rush Days Sale: सस्ते में मिल रहे वनप्लस 13 और 13R, जानें ऑफर्स

OnePlus Red Rush Days Sale: इस सेल में OnePlus 13 Series, OnePlus Nord 4, स्मार्टवॉच, टैबलेट और ऑडियो डिवाइसेस पर शानदार डिस्काउंट मिलेंगे। स्मार्टफोन्स की बात करें तो OnePlus 13 को 12,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि OnePlus 13R पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Image

OnePlus Red Rush Days Sale

OnePlus Red Rush Days Sale: भारत, फरवरी 2025: ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड OnePlus ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक खास सेल 'Red Rush Days' का ऐलान किया है। यह सेल 11 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक चलेगी। इस दौरान भारतीय ग्राहक OnePlus के पॉपुलर प्रोडक्ट्स जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन, नॉर्ड सीरीज और IoT डिवाइसेस पर शानदार डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और आसान EMI स्कीम्स का फायदा उठा सकते हैं।

स्मार्टफोन पर कितना मिलेगा डिस्काउंट

इस सेल में OnePlus 13 Series, OnePlus Nord 4, स्मार्टवॉच, टैबलेट और ऑडियो डिवाइसेस पर शानदार डिस्काउंट मिलेंगे। स्मार्टफोन्स की बात करें तो OnePlus 13 को 12,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि OnePlus 13R पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus 12 पर 3,000 रुपये की सीधी छूट और 4,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। इसी तरह, OnePlus Nord 4 पर 1,000 रुपये की छूट और चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। OnePlus Nord CE 4 और Nord CE 4 Lite पर भी आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं, जिसमें बैंक छूट और नो-कॉस्ट EMI शामिल है।

स्मार्टवॉच पर भी मिल रहा दमदार डिस्काउंट

OnePlus Watch 2 को इस सेल में 2,000 रुपये की छूट और 1,000 रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है, साथ ही 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया गया है। OnePlus Watch 2R को 3,000 रुपये की छूट और 1,000 रुपये का बैंक ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है, जिसे 6 महीने की EMI पर भी लिया जा सकता है। टैबलेट्स में OnePlus Pad 2 को 2,000 रुपये के एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और 3,000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ पेश किया गया है, वहीं OnePlus Pad Go पर 3,000 रुपये की छूट और 2,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक ऑफर उपलब्ध है। इन टैबलेट्स पर एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा दिया जा रहा है।

ऑडियो डिवाइसेस की बात करें तो OnePlus Buds Pro 3 को 1,000 रुपये के अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस सेल में Bajaj Finserv और अन्य क्रेडिट कार्ड्स के जरिए 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। अगर आप OnePlus के नए डिवाइसेस खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article