टेक एंड गैजेट्स

कल भारत में लॉन्च होगा OnePlus 13, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ

OnePlus 13 Launch Date in india: वनप्लस ने पुष्टि की है कि वनप्लस 13 में IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, AI फीचर्स, और 16GB रैम और 1TB UFS 4.0 तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस 13 को तीन शानदार कलर ऑप्शन ब्लैक एक्लिप्स, आर्कटिक डॉन और मिडनाइट ओशन में पेश किया जाएगा।

Image

OnePlus 13 (image-Oneplus)

OnePlus Winter Launch Event: वनप्लस कल (7 जनवरी) को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 13 को लॉन्च करने वाला है। विंटर लॉन्च इवेंट में कंपनी वनप्लस 13 के साथ वनप्लस 13 आर (Oneplus 13R) को भी लॉन्च करने वाली है। दोनों स्मार्टफोन को इन-पर्सन लॉन्च इवेंट में रात 9 बजे IST से लॉन्च किया जाएगा। इसे वनप्लस इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

OnePlus Winter Launch Event: क्या-क्या होगा लॉन्च

वनप्लस ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी 7 जनवरी के इवेंट में OnePlus 13, Oneplus 13R, बड्स प्रो 3 (Oneplus Buds pro 3) और नए मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग एक्सेसरीज को लॉन्च करेगा।

Oneplus 13 की खासियत

वनप्लस ने पुष्टि की है कि वनप्लस 13 में IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, AI फीचर्स, और 16GB रैम और 1TB UFS 4.0 तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में AI डिटेल बूस्ट, AI अनब्लर, AI रिफ्लेक्शन इरेज और अन्य जैसे कुछ AI फीचर्स की भी पुष्टि की है।

वनप्लस 13 को तीन शानदार कलर ऑप्शन ब्लैक एक्लिप्स, आर्कटिक डॉन और मिडनाइट ओशन में पेश किया जाएगा। मिडनाइट ओशन वेरिएंट में माइक्रो-फाइबर वेगन लेदर बैक होगा, जबकि आर्कटिक डॉन वर्जन में सरफेस-बेस्ड ग्लास कोटिंग शामिल होगी।

मिलेगा दमदार डिस्प्ले

वनप्लस 13 में 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और एक्वा टच 2.0 के साथ 6.82 इंच LTPO 4.1 डिस्प्ले मिल सकता है। वनप्लस 13 में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP Sony LYT808 मुख्य कैमरा, 50MP Sony IMX882 अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP ओमनीविजन टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। फोन में 6000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article