टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ 9,999 रुपये में Snapdragon प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, मिलेगी 120Hz डिस्प्ले

Redmi 14C 5G Launched in India: रेडमी 14 सी 5जी में 6.88 इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। Redmi 14C 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन में 5,160mAh की बड़ी बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Image

Redmi 14C 5G (image-Redmi)

Redmi 14C 5G: यदि आप कम कीमत में बड़ी डिस्प्ले वाला 5G फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेडमी ने भारत में अपने बजट 5जी फोन Redmi 14C 5G को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi सब-ब्रांड के इस नए 5G स्मार्टफोन को ग्लास बैक के साथ तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 120Hz रेजोल्यूशन वाला 6.88 इंच का डिस्प्ले है। सिर्फ इतना ही नहीं Redmi 14C 5G स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट से लैस है। बता दें कि कंपनी जल्द ही अपनी 14 सीरीज (Redmi 14, Redmi 14 Pro) को भी लॉन्च करने वाली है।

कितनी है कीमत

Redmi 14C 5G को तीन शानदार कलर ऑप्शन-स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज ब्लैक कलर में पेश किया गया है। फोन के 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये, 4GB + 128GB की कीमत 10,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 11,999 रुपये है। फोन को 10 जनवरी से खरीदा जा सकेगा।

Redmi 14C 5G: बड़ी और शानदार डिस्प्ले

रेडमी 14 सी 5जी में 6.88 इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले में (720x1640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV रीनलैंड फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन और सर्कैडियन सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है।

डुअल कैमरा और

Redmi 14C 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें आगे की तरह 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5,160mAh की बड़ी बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। हालांकि, फोन में 33W फास्ट चार्जर मिलता है। पानी और धूल से बचाव के लिए फोन में IP56 रेटिंग भी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article