WhatsApp ने दी बड़ी सुविधा, अब सीधे एक मैसेज पर खरीदें और मैनेज करें इंश्योरेंस

पहले जहां पॉलिसी खरीदने, प्रीमियम भरने या क्लेम की जानकारी लेने के लिए अलग-अलग वेबसाइट और कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, वहीं अब यह काम सीधे WhatsApp पर किया जा सकता है। WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है।

आज के डिजिटल दौर में इंश्योरेंस मैनेज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। पहले जहां पॉलिसी खरीदने, प्रीमियम भरने या क्लेम की जानकारी लेने के लिए अलग-अलग वेबसाइट और कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, वहीं अब यह काम सीधे WhatsApp पर किया जा सकता है। WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है।

Now You can Buy and renew insurance on WhatsApp

Now You can Buy and renew insurance on WhatsApp

भारत में लाखों लोग जिस ऐप का इस्तेमाल रोज दोस्तों और परिवार से बात करने के लिए करते हैं, उसी प्लेटफॉर्म पर अब इंश्योरेंस से जुड़ी कई सेवाएं भी उपलब्ध हो गई हैं। पॉलिसी खरीदना, प्रीमियम भरना, क्लेम की स्थिति जानना या जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करना, यह सब कुछ एक ही चैट में किया जा सकता है। भुगतान के लिए यूजर्स UPI, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे कई विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सऐप ने कुछ प्रमुख बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है।

End of Feed