Apple ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। 2 मार्च से 4 मार्च के बीच कंपनी ने कई नए डिवाइस लॉन्च किए, जिनमें iPhone 17e, iPad Air (M4) और MacBook Neo जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। नए मॉडल आने के साथ ही कंपनी ने अपने लगभग 15 पुराने डिवाइस आधिकारिक स्टोर से बंद कर दिए हैं।
ऐप्पल ने बंद किए ये 15 डिवाइस
ऐप्पल ने जिन डिवाइस को अपने आधिकारिक स्टोर से हटाया है, उनमें स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और डिस्प्ले से जुड़े कई प्रोडक्ट शामिल हैं।
iPhone 16e - 11-इंच iPad Air (M3)
- 13-इंच iPad Air (M3)
- 13-इंच MacBook Air (M4)
- 15-इंच MacBook Air (M4)
- 13-इंच MacBook Pro (M5, 512GB)
- 14-इंच MacBook Pro (M4 Pro)
- 16-इंच MacBook Pro (M4 Pro)
- 14-इंच MacBook Pro (M4 Max)
- 16-इंच MacBook Pro (M4 Max)
- Mac Studio (M3 Ultra, 512GB मेमोरी)
- Studio Display (A13 Bionic)
Pro Display XDR - Pro Stand for Pro Display XDR
- Pro Display XDR VESA Mount Adapter
ये डिवाइस ऐप्पल के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन इन्हें अभी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
थर्ड-पार्टी स्टोर पर मिल सकते हैं डिस्काउंट
अगर कोई ग्राहक इन पुराने मॉडल को खरीदना चाहता है, तो वह इन्हें Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट के साथ पा सकता है। इसके अलावा आने वाली सेल में भी इन डिवाइस पर बेहतर ऑफर मिल सकते हैं।
ऐप्पल के नए लॉन्च प्रोडक्ट
ऐप्पल ने हाल ही में कई नए डिवाइस लॉन्च किए हैं, जो एंट्री-लेवल से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक आते हैं। iPhone 17e की बात करें तो यह कंपनी का किफायती स्मार्टफोन, जिसमें A19 चिप दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 64,900 रुपये है।
वहीं MacBook Air (M5) नए M5 चिप के साथ आता है और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाला लैपटॉप है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है। MacBook Neo कंपनी का नया बजट मैकबुक, जिसमें A18 Pro चिप और कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत करीब 69,900 रुपये रखी गई है। MacBook Pro (M5 Pro और M5 Max) को 3 मार्च को लॉन्च किया गया है। नए प्रोफेशनल मैकबुक मॉडल, जिनमें ज्यादा पावरफुल चिप्स दी गई हैं, वहीं iPad Air (M4) को M4 चिप के साथ अपडेट किया गया iPad Air, जो बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
क्यों किया गया यह बदलाव
ऐप्पल समय-समय पर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अपडेट करता रहता है। नए मॉडल लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल को बंद करना कंपनी की सामान्य रणनीति का हिस्सा है। इससे ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर परफॉर्मेंस वाले डिवाइस मिल पाते हैं।
