नथिंग फोन 4 सीरीज और CMF प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल से पहले डील का खुलासा

Nothing Phone 4 series: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल से पहले नथिंग ने फोन 4 सीरीज, CMF ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और चार्जर्स पर भारी छूट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का ऐलान किया है।

Nothing Phone 4 series : अगर आप नया स्मार्टफोन, ईयरबड्स या स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट की मशहूर 'बिग बिलियन डेज' सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने जा रही है, जबकि एलिजिबल (योग्य) ग्राहकों के लिए इसका अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा। सेल की आधिकारिक शुरुआत से ठीक पहले नथिंग (Nothing) ने अपनी लोकप्रिय 'फोन 4' सीरीज के साथ-साथ CMF ऑडियो और वियरेबल्स की पूरी रेंज पर मिलने वाले डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है।

Flipkart Big Billion Days sale, Nothing Phone 4 series, Phone 4a Pro, Phone 4b, discounts, bank offers

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल से पहले नथिंग फोन 4 पर खुलासा (प्रतीकात्मक तस्वीर- Canva)

नथिंग फोन 4 सीरीज पर भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स

इस सेल में नथिंग की स्मार्टफोन लाइनअप पर ग्राहकों को भारी बचत का मौका मिलेगा। सीरीज का प्रीमियम स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) Pro बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के बाद काफी आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट ग्राहकों को 49,999 रुपये की प्रभावी कीमत (effective price) पर मिलेगा। वहीं, इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये तय की गई है। कंपनी के अनुसार, इन सभी वेरिएंट्स पर 4,500 रुपये का बैंक ऑफर और 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

End of Feed