टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone (3a) Lite की सेल हुई शुरू, 5000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस

अगर आप एक स्टाइलिश, गुड लुकिंग और फीचर रिच स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Nothing Phone (3a) Lite आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपका बजट 20 से 25 हजार का है तो आप इस लेटेस्ट डिवाइस को अपनी चेक लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Image

नथिंग ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में भर-भर के फीचर्स दिए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन से स्मार्टफोन मार्केट में अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग की तरफ से पिछले महीने Nothing Phone (3a) Lite को लॉन्च किया गया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। नथिंग ने अब अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। ग्राहकों के लिए गुड न्यूज यह है कि सेल में आते ही इस स्मार्टफोन में हैवी डिस्काउंड ऑफर भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लैस किया है।

अगर आप एक स्टाइलिश, गुड लुकिंग और फीचर रिच स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Nothing Phone (3a) Lite आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपका बजट 20 से 25 हजार का है तो आप इस लेटेस्ट डिवाइस को अपनी चेक लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको इसके वेरिएंट, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Nothing Phone 3a Lite की कीमत

Nothing Phone 3a Lite भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें आपको 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB के ऑप्शन्स मिलने वाले हैं। इसके बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 20,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। इस स्मार्टफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमें ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन मौजूद हैं। डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेकर आप इसे कम कीमत में खरीद पाएंगे।

Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशन्स

  • यह फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
  • फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक की है और इसमें प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए नथिंग ने इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
  • फोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलेगी।
  • अगर आपको स्टोरेज कम लगती है तो आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक इसे बढ़ा पाएंगे।
  • यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है।
  • यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें एआई फीचर्स का भी सपोर्ट दिया है।
यह भी पढ़ें- Google पर भूलकर भी न सर्च करें ये चीजें, एक गलती भेज सकती सलाखों के पीछे
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article