Google पर भूलकर भी न सर्च करें ये चीजें, एक गलती भेज सकती सलाखों के पीछे
Google पर कुछ चीजें सर्च करना आपके लिए बड़ा खतरा बन सकता है और इससे आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। इसलिए गूगल सर्च करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है। यहाँ हम आपको ऐसे टॉपिक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें गूगल पर बिल्कुल भी सर्च नहीं करना चाहिए। आपकी थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 6 2025, 12:45 IST
Image Credit : IStock01 / 07
हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में शायद ही कोई ऐसा दिन होता हो जब हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल न करते हों। स्मार्टफोन और इंटरनेट अब हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। जब भी हमें किसी नई चीज के बारे में जानना होता है, तो सबसे पहले हम गूगल पर सर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करने से हमें जेल तक जाना पड़ सकता है?
Image Credit : IStock02 / 07
आज के समय में जब भी हमें एजुकेशन, मनोरंजन, राजनीति, इतिहास या किसी भी तरह की जानकारी चाहिए होती है, हम तुरंत गूगल पर सर्च करते हैं। लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि गूगल पर सर्च करने के भी कुछ नियम होते हैं। अगर हम कोई गलत या प्रतिबंधित चीज सर्च करते हैं, तो हम कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि किन चीजों को सर्च करने से हमें बचना चाहिए।
Image Credit : IStock03 / 07
हथियार बनाने संबंधी जानकारी सर्च करना: अगर आप गूगल पर बम या किसी भी तरह के हथियार बनाने की जानकारी सर्च करते हैं, तो यह आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। ऐसी खोजें आपको सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में ला सकती हैं, और आपकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। बम या हथियार बनाने से जुड़ी जानकारी खोजना कानून के अनुसार गलत माना जाता है।
Image Credit : IStock04 / 07
हैकिंग टूल के बारे में जानकारी हासिल करना: अगर आप बार-बार गूगल पर हैकिंग से जुड़ी जानकारी या हैकिंग टूल्स सर्च करते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। आपको बता दें कि किसी भी तरह के हैकिंग टूल या उसके ट्यूटोरियल को ढूंढना सीधे तौर पर साइबर क्राइम के दायरे में आता है।
Image Credit : IStock05 / 07
चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कंटेंट सर्च करना: अगर आप गूगल पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से जुड़ी कोई भी चीज सर्च करते हैं, तो आप गंभीर मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसे किसी भी आपत्तिजनक वीडियो, फोटो या कंटेंट को सर्च करना या डाउनलोड करना कानूनन अपराध है। चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से जुड़े कंटेंट को देखना, रखना या साझा करना आईटी एक्ट 2000 के तहत सख्त दंडनीय है।
Image Credit : IStock06 / 07
ड्रग्स या अवैध हथियारों की खरीदारी की जानकारी: अगर आप गूगल पर ड्रग्स, हथियार या किसी भी तरह की अवैध चीजों की जानकारी सर्च करते हैं, तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नारकोटिक्स विभाग और पुलिस ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखते हैं। यदि आप बार-बार ऐसी खोज करते पाए जाते हैं, तो आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
Image Credit : IStock07 / 07
डार्क वेब पर कारोबार की जानकरी: कई लोग अवैध काम करने के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रास्ता आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। अगर आप डार्क वेब पर किसी भी तरह का गलत या अवैध काम करते पकड़े जाते हैं, तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इसलिए यदि आप गूगल पर डार्क वेब से जुड़े अवैध काम करने की जानकारी खोजते हैं, तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।