Nothing Phone 3: कार्ल पेई की कंपनी नथिंग स्मार्टफोन ने अपने नए नथिंग फोन 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। नथिंग फोन 3 काफी समय से चर्चा में है, क्योंकि इंटरनेट पर लीक सामने आने लगे हैं।
Nothing Phone 3
Nothing Phone 3: लॉन्च की तारीख
नथिंग फोन 3 आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई, 2025 को भारत में रात 10.30 बजे लॉन्च होगा। नथिंग के सीईओ कार्ल पेई के अनुसार, नथिंग फोन 3 प्रीमियम मटीरियल, एक बड़ा परफॉरमेंस बूस्ट और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ आएगा। इसके अलावा, नथिंग के सोशल ने यह भी बताया कि फोन 3 में सिग्नेचर ग्लिफ लाइट इंटरफेस नहीं होगा, जो कंपनी की पहचान भी बताया है।
नथिंग फोन 3 लॉन्च: क्या उम्मीदें
नथिंग फोन 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8-सीरीज प्रोसेसर के साथ 16GB तक रैम और UFS 4.0 स्टोरेज होने की संभावना है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि स्मार्टफोन में बड़े AI अपग्रेड हो सकते हैं, जिससे स्मार्ट क्षमताएं सामने आ सकती हैं।
कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में 3 रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। उम्मीद हैं कि स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी होगी जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
