23 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3, सबसे कम कीमत में खरीदने का है मौका

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है और प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

यदि आप भी किसी अच्छे फोन को कम कीमत में खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Nothing Phone 3 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है। Nothing Phone 3 को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था और अब इसकी कीमत में भारी कटौती हुई है।

Nothing Phone 3/Photo- TimesNow

Nothing Phone 3/Photo- TimesNow

फ्लिपकार्ट पर सस्ता मिल रहा फोन

Nothing Phone 3 को भारत में पिछले महीने ही 79,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था लेकिन अब यह महज 55,000 रुपये में उपलब्ध है। खास फीचर्स की बात करें तो Nothing Phone 3 में Glyph Matrix डिजाइन है जिसमें 489 माइक्रो एलईडी लाइट्स हैं। इसके अलावा फोन में तीन रियर कैमरे हैं और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है।

End of Feed