यदि आप भी किसी अच्छे फोन को कम कीमत में खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Nothing Phone 3 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है। Nothing Phone 3 को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था और अब इसकी कीमत में भारी कटौती हुई है।
फ्लिपकार्ट पर सस्ता मिल रहा फोन
Nothing Phone 3 को भारत में पिछले महीने ही 79,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था लेकिन अब यह महज 55,000 रुपये में उपलब्ध है। खास फीचर्स की बात करें तो Nothing Phone 3 में Glyph Matrix डिजाइन है जिसमें 489 माइक्रो एलईडी लाइट्स हैं। इसके अलावा फोन में तीन रियर कैमरे हैं और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है।
अमेजन से भी सस्ते में खरीदने का है मौका
Nothing Phone 3 अमेजन पर 56,340 रुपये की कीमत पर लिस्ट है जो कि इसकी लॉन्चिंग कीमत से 23,659 रुपये कम है। इसके साथ HDFC क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपये की छूट भी मिल रही है। यदि आपके पास कोई पुराना फोन है तो आपको 33,050 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
Nothing Phone 3 की स्पेसिफिकेशन
Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है और प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है। Nothing Phone 3 में 5,500mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W की चार्जिंग का सपोर्ट है। Nothing Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें तीनों लेंस 50 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
