जुलाई में लॉन्च होगा Nothing phone 3 स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स आए सामने

Nothing Phone 3: नथिंग फोन (3) को ब्रांड का पहला फ्लैगशिप माना जा रहा है, और इसके साथ ही कीमत में संभावित उछाल भी हो सकता है। कार्ल पेई ने संकेत दिया है कि ग्लोबल मार्केट में नथिंग फोन 3 की कीमत लगभग 800 यूरो होगी। बता दें कि भारत में नथिंग फोन (2) को पिछले साल 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Nothing Phone 3: कार्ल पेई की कंपनी नथिंग ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन नथिंग फोन 3 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को जुलाई में भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह घोषणा आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि सीईओ कार्ल पेई ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आगामी डिवाइस को टीज किया था, यहां तक कि संभावित कीमत का भी संकेत दिया था। चलिए जानते हैं इस फोन की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...

Nothing Phone (2)

Nothing Phone (2)

Nothing Phone (3): इन फीचर्स से लैस होगा फोन

नथिंग फोन (3) को क्वालकॉम के एक फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस किए जाने की उम्मीद है। जबकि सटीक मॉडल की पुष्टि नहीं की गई है, अटकलें या तो स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 4 या यहां तक कि टॉप-एंड स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 4 की ओर इशारा करती हैं। बता दें कि नथिंग फोन (2) में स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 प्रोसेसर मिलता है। ऐसे में नए फोन को भी स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट चिप से लैस किया जा सकता है।

End of Feed