Nothing ने इस महीने की शुरुआत में अपने फैंस के लिए Nothing Phone 3 और Headphone 1 को लॉन्च किया था। अगर आप नथिंग के इस स्मार्टफोन या फिर हेडफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है कि कंपनी ने आज 15 जुलाई से इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने Nothing Phone 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है।
नथिंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू। (फोटो क्रेडिट-X)
Nothing Phone 3 की कीमत
Nothing Phone 3 में आपको 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है जबकि वहीं 16GB वाले वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। हालांकि आप इसे इस समय दोनों ही वेरिएंट को 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ सिर्फ 79,999 रुपये और 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
50 हजार रुपये से ज्यादा की बचत का मौका
आप इस स्मार्टफोन को नथिंग की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, विजय सेल्स, क्रोमा और दूसरे रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। अगर आपने स्मार्टफोन की प्री बुकिंग की होगी तो आपको Nothing ईयरबड्स फ्री मिलेंगे। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को ICICI Bank और IDFC First Bank से खरीदारी करने पर 5000 की छूट दे रहा है। अगर आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कराते हैं तो आप 50 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे।
Nothing Phone 3 के फीचर्स
- Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की एमोलेड पैनल वाली स्क्रीन दी गई है।
- डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- डिस्प्ले में कंपनी ने Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी है। बैक पैनल में Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है।
- मल्टी टास्किंग परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
- स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसमें 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
