टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्च से पहले ग्लोबल प्राइस आई सामने, फीचर्स का भी हुआ खुलासा

Google अगले महीने अगस्त में Pixel 10 Series को लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन समेत 4 धांसू फोन्स पेश करेगी। इंडिया लॉन्च से पहले ही अपकमिंग सीरीज की ग्लोबल प्राइस डिटेल लीक हो चुकी है। इस सीरीज में फैंस को फोल्डेबल फोन भी देखने को मिलेगा।

Image

गूगल अगले महीने लॉन्च कर सकता है नई स्मार्टफोन सीरीज।

टेक जायंट गूगल ने अगस्त 2024 में Google Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया था। अब पिक्सल स्मार्टफोन लवर्स को बेसब्री के साथ कंपनी की नेक्स्ट Google Pixel 10 सीरीज का इंतजार है। इस स्मार्टफोन सीरीज की लीक्स भी आने लगी हैं। कंपनी इस सीरीज को अगले महीने यानी अगस्त में लॉन्च कर सकता है। अगर आप पिक्सल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि अपकमिंग सीरीज की लॉन्च से पहले प्राइस डिटेल्स भी सामने आ चुकी है।

Google, अपनी Pixel 10 Series में चार स्मार्टफोन्स को लॉन्च सकता है। Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। ग्लोबल प्राइस डिटेल लीक होने के साथ ही Google Pixel 10 के प्रो मॉडल के फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। गूगल अपने फोल्डेबल पिक्सल स्मार्टफोन को नई सीरीज के साथ ही लॉन्च करेगा।

Google Pixel 10 की संभावित कीमत

गूगल पिक्सल 10 के 128GB वेरिएंट को कंपनी लगभग 89,000 रुपये में लॉन्च कर सकती है। वहीं इसके 256GB वाले मॉडल की कीमत करीब 99,000 रुपये होने की संभावना है।

Google Pixel 10 Pro की संभावित कीमत

Google Pixel 10 Pro में चार वेरिएंट मिल सकते हैं। इसके 128GB वेरिएंट की कीमत, 1,09,000 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,000 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,32,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 1,58,900 रुपये हो सकती है।

Pixel 10 Pro XL की संभावित कीमत

Google Pixel 10 Pro XL में फैंस को 128GB वेरिएंट वाला मॉडल नहीं मिलेगा। इसकी शुरुआत 256GB वेरिएंट से होगी जिसकी कीमत करीब 1,27,000 रुपये हो सकती है। इसका 1TB वाला मॉडल बाजार में करीब 1,65,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

Pixel 10 Pro Fold की संभावित कीमत

अगर आप Google Pixel Fold की तरफ जाते हैं तो इसका 256GB वेरिएंट आपको 1,79,000 रुपये में मिल सकता है। वहं इसका 512GB वाला मॉडल करीब 1,91,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इसका 1TB वाला टॉप वेरिएंट करीब 2,16,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

Google Pixel 10 सीरीज के संभावित फीचर्स

  • Google Pixel 10 में कंपनी 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दे सकती है।
  • सीरीज के Pro XL सीरीज में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G5 चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा।
  • इस स्मार्टफोन में आपको 12GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 11 MP का जूम लेंस मिल सकता है।
  • Pro मॉडल में कंपनी ने 50+48+48 मेगापिक्सल का लेंस दे सकती है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4870mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं Pixel 10 Pro XL में 5,200mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article