WhatsApp New Feature: अब टेक्स्ट मैसेज भी होंगे गायब, एक बार ही पढ़ पाएंगे यूजर्स

WhatsApp View Once Text Message फीचर की Android बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है। अब यूजर्स ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे, जिन्हें रिसीवर सिर्फ एक बार पढ़ पाएगा।

WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। अब तक यूजर्स View Once फीचर के जरिए फोटो, वीडियो और वॉयस मैसेज भेज सकते थे, जिन्हें रिसीवर सिर्फ एक बार देख या सुन सकता था। लेकिन अब कंपनी इस सुविधा को टेक्स्ट मैसेज के लिए भी टेस्ट कर रही है। इस फीचर के आने के बाद यूजर ऐसा मैसेज भेज सकेंगे, जो पढ़ने के बाद अपने आप गायब हो जाएगा। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चुनिंदा Android बीटा यूजर्स के साथ की जा रही है।

WhatsApp New Feature

स्क्रीनशॉट और कॉपी करने का विकल्प भी होगा बंद/Photo-wabetainfo

कैसे काम करेगा WhatsApp का नया View Once फीचर?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Android के वर्जन 2.26.45.6 पर इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यूजर को चैट विंडो में मैसेज लिखने के बाद सेंड बटन को कुछ देर दबाकर रखना होगा। इसके बाद View Once का विकल्प दिखाई दे सकता है। इसे चुनने पर मैसेज सामान्य चैट की तरह नहीं भेजा जाएगा।

End of Feed