टेक एंड गैजेट्स

Android 16 का नया अपडेट हुआ रोलआउट, करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे तगड़े फीचर्स

आपको बता दें कि गूगल की तरफ से Android 16 QPR2 अपडेट फिलहाल अभी पिक्सल 6 सीरीज और उसके बाद लॉन्च हुए सभी पिक्सल स्मार्टफोन में दिया जा रहा है। हालांकि उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे रेगुलर एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी पेश किया जा सकता है।

Airtel iStock (1)

गूगल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की कराई मौज। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google ने साल 2025 खत्म होने से पहले मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट रिलीज कर दिया है। दिसंबर में कंपनी ने Android 16 का दूसरा क्वार्टर्ली अपडेट (Android 16 QPR2) शुरू किया है। मोबाइल यूजर्स को यह धीरे-धीरे फेज वाइज रोलआउट किया जा रहा है।

आपको बता दें कि गूगल की तरफ से Android 16 QPR2 अपडेट फिलहाल अभी पिक्सल 6 सीरीज और उसके बाद लॉन्च हुए सभी पिक्सल स्मार्टफोन में दिया जा रहा है। हालांकि उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे रेगुलर एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी पेश किया जा सकता है।

गूगल का यह अपडेट अपने पुराने अपडेट की तुलना में काफी छोटा है, लेकिन इसके बावजूद इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अपडेट के साथ ही मोबाइल यूजर्स को कस्टमाइजेशन के पहले से अधिक ऑप्शन मिलने वाले हैं। नया अपडेट पिक्सल यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है।

इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा Android 16 QPR2 का अपडेट

  • Pixel 6, 6 Pro, 6a
  • Pixel 7, 7 Pro, 7a
  • Pixel Tablet
  • Pixel Fold
  • Pixel 8, 8 Pro, 8a
  • Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL, 9 Pro Fold
  • Pixel 10, 10 Pro,
  • 10 Pro XL, 10 Pro Fold

मोबाइल यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

इस अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव लॉकस्क्रीन विजेट्स है। अब यूज़र लॉकस्क्रीन पर लेफ्ट स्वाइप करके नया विजेट फीड देख सकेंगे। इसके अलावा, दो लाइनों वाली घड़ी पर टैप करते ही वह बोल्ड हो जाएगी और फोन हल्का सा वाइब्रेशन भी देगा। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले Settings जाकर Display & touch पर जाना होगा। इसके बाद आपको Lock screen के ऑप्शन में Widgets on lock screen पर जाकर इसे इनेबल करना होगा।

Android 16 QPR2 में कंपनी ने Notification Organizer फीचर भी जोड़ दिया है। यह फीचर कम जरूरी नोटिफिकेशन—जैसे प्रमोशन, न्यूज और सोशल मीडिया अलर्ट—को खुद-ही नोटिफिकेशन पैनल के नीचे ग्रुप करके दे देता है। नोटिफिकेशन मिनिमाइज होने पर यह एक स्टैक्ड आइकन की तरह दिखाई देता है।

यूजर्स Wallpaper & style → Icons में जाकर ऐप आइकन का साइज भी अब अपने मन मुताबिक चुन सकते हैं। अब मोबाइल यूजर्स को डिफॉल्ट सर्कल के साथ राउंडेड स्क्वायर और तीन और शेप्स भी मिलेंगे। इसके अलावा, आइकन को लॉन्ग प्रेस करने पर Remove और '+' बटन भी दिखाई देंगे, जिससे शॉर्टकट जोड़ना आसान हो जाएगा।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article