टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Bye Bye 2025 सेल हुई लाइव, स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक में मिल रही है धमाकेदार छूट

Buy Buy Sale 2025 सिर्फ 10 दिसंबर तक ही लाइव रहेगी इसलिए आपके पास सस्ते में खरीदारी करने के लिए सिर्फ 5 दिन का ही समय है। फ्लिपकार्ट सेल में आपको फैशन, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट मिलेगी।

Image

ई-कॉमर्स वेबसाइट में शुरू हुई धमाकेदार सेल।

Flipkart Year Ender Bye Bye 2025: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग का शौक रखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए साल की आखिरी सेल लेकर आ चुका है। फ्लिपकार्ट में आज यानी 5 दिसंबर से Buy Buy Sale 2025 लाइव हो चुकी है। अगर आप अपने लिए इलेक्ट्रानिक गैजेट्स खरीदना चाहते हैं या फिर विंटर के लिए कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस नई सेल में आपको तगड़ा डिस्काउंट ऑफर मिलने वाला है। फ्लिपकार्ट की सेल आपके अच्छे खासे पैसे बचाने वाला है।

Buy Buy Sale 2025 सिर्फ 10 दिसंबर तक ही लाइव रहेगी इसलिए आपके पास सस्ते में खरीदारी करने के लिए सिर्फ 5 दिन का ही समय है। फ्लिपकार्ट सेल में आपको फैशन, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट मिलेगी। अगर आप कंपनी की ब्लैक फ्राइडे सेल में डिस्काउंट का लाभ लेने से चूक गए थे तो अब आपके पास खरीदारी का अच्छा मौका है।

इन कार्ड्स पर मिलेगी भारी भरकम छूट

Flipkart Buy Buy Sale 2025 में कंपनी ग्राहकों प्रोडक्ट पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ तगड़े बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आपके पास SBI बैंक कार्ड है तो आपकी अच्छी खासी बचत मिलने वाली है। इस सेल में SBI कार्ड वाले यूजर्स को Non-EMI और EMI दोनों ट्रांजैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को चेकआउट के समय extra 10% की छूट भी दी जाएगी।

कंपनी ग्राहकों को Bajaj Finserv Insta EMI कार्ड पर भी 400 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप Flipkart Plus या Black मेंबर हैं, तो आपको और भी खास ऑफर्स और कुछ एक्स्ट्रा छूट भी मिलने लगेगी।

स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी भरकम छूट

अगर आप स्मार्टफोन की खरीदारी करने की प्लानिंग में है तो Flipkart Buy Buy Sale 2025 आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung, Oppo, Apple, Poco, Vivo, Acer, Motorola जैसे ब्रांड्स पर तगड़ी छूट दे रहा है। फ्लिकार्ट ग्राहकों को सेल ऑफर में iPhone 16 को सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। इस सेल में इस आईफोन को महज 55,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका

स्मार्टफोन्स के साथ साथ आप प्रीमियम ब्रैंड वाले स्मार्ट टीवी को भी सस्ते में खरीद पाएंगे। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 32 इंच से लेकर 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर भारी भरकम डील दे रहा है। Buy Buy Sale 2025 में आप Samsung, Acer, Sony, Motorola, Realme, Redmi, Xiaomi और LG जैसे ब्रैंड के स्मार्ट टीवी को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को 50% तक की छूट दे रही है। अगर आप अपने घर के स्मार्ट टीवी को अपग्रेड करना चाहते हैं तो खरीदारी का शानदार मौका है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article