एंड्रॉयड फोन में आया नया सिक्योरिटी फीचर, फर्जी कॉल की पहचान कर देगा तुरंत अलर्ट

Google ने सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर्स जारी किया है। अब फर्जी कॉल्स की पहचान सेकेंडों में हो जाएगी। नया फीचर Android 12 और इससे ऊपर के सभी यूजर्स को मिलेगा।

गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर पेश किया है, जो फर्जी कॉल की पहचान करने में सक्षम होगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर AI आधारित वॉयस क्लोनिंग स्कैम, कॉल स्पूफिंग और पहचान बदलकर की जाने वाली धोखाधड़ी जैसी बढ़ती समस्याओं से निपटने में मदद करेगा। यह सुविधा दुनिया भर के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट की जा रही है और Phone by Google ऐप में उपलब्ध होगी।

Google Introduces Fake Call Detection

एंड्रॉयड फोन में आया नया सिक्योरिटी फीचर, फर्जी कॉल की पहचान कर देगा तुरंत अलर्ट

Android 12 और उससे ऊपर के डिवाइस को मिलेगा सपोर्ट

गूगल के अनुसार, नया फेक कॉल डिटेक्शन फीचर Android 12 और उससे नए वर्जन पर चलने वाले डिवाइस में उपलब्ध होगा। यह फीचर Phone by Google ऐप में डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहेगा और कॉल की पहचान करने के लिए अतिरिक्त सिक्योरिटी लेयर के रूप में काम करेगा।

End of Feed