टेक एंड गैजेट्स

Reel के लिए Meta ला रहा नया ‘Series’ फीचर, एपिसोड की तरह देख सकेंगे वीडियोज

फिलहाल Series फीचर केवल चुनिंदा क्रिएटर्स के साथ टेस्टिंग में है, जो पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सीरियलाइज्ड कंटेंट पब्लिश करते हैं। Meta ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध कराया जाएगा।

Image

Reel के लिए Meta ला रहा नया ‘Series’ फीचर, एपिसोड की तरह देख सकेंगे वीडियोज/photo-techcrunch

यदि आपको भी रील देखने में परेशान होती है तो आपके लिए अच्छी खबर है। Meta एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स देखने के अनुभव को और बेहतर बना सकता है। 'Series' नाम का यह फीचर मल्टी-पार्ट वीडियो कंटेंट को व्यवस्थित तरीके से पेश करने के लिए डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इससे क्रिएटर्स अपने संबंधित रील्स वीडियो को एक ही कलेक्शन में जोड़ सकेंगे, जिससे दर्शक उन्हें सही क्रम में देख पाएंगे।

नए और पुराने रील्स को एक साथ जोड़ सकेंगे क्रिएटर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, Series फीचर क्रिएटर्स को नए और पहले से पब्लिश रील्स को एक ही सीरीज के तहत ग्रुपिंग करने की सुविधा देगा। सीरीज में शामिल हर रील एक एपिसोड की तरह दिखाई देगी। सभी एपिसोड क्रिएटर की प्रोफाइल पर मौजूद एक पेज से एक्सेस किए जा सकेंगे।

ट्यूटोरियल और एजुकेशनल कंटेंट के लिए होगा फायदेमंद

Meta का मानना है कि यह फीचर उन कंटेंट फॉर्मेट्स के लिए खासतौर पर उपयोगी होगा, जिनमें वीडियो के बीच निरंतरता जरूरी होती है। इनमें ट्यूटोरियल, शैक्षणिक वीडियो, मल्टी-डे चैलेंज, स्टोरीटेलिंग कंटेंट और पार्ट-बाय-पार्ट प्रोडक्ट रिव्यू शामिल हैं।

उदाहरण के तौर पर, यदि कोई क्रिएटर कई दिनों तक चलने वाला चैलेंज या किसी विषय पर विस्तृत ट्यूटोरियल बना रहा है, तो वह सभी संबंधित वीडियो को एक ही सीरीज में जोड़ सकेगा। इससे दर्शकों को पूरे कंटेंट को क्रमवार देखने में आसानी होगी।

दर्शकों को मिलेगा पूरा सीरीज देखने का विकल्प

रिपोर्ट के अनुसार, जब यूजर्स इंस्टाग्राम या फेसबुक रील्स स्क्रॉल करेंगे, तो उन्हें पूरी सीरीज खोलने और उससे जुड़े अन्य वीडियो देखने का विकल्प दिखाई देगा। इसके अलावा, वे किसी सीरीज को बाद में देखने के लिए सेव भी कर सकेंगे और नए एपिसोड आने पर वापस उसी सीरीज पर लौट सकेंगे।

टिकटॉक पहले ही पेश कर चुका है ऐसा फीचर

शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की प्रतिस्पर्धा में Meta के प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में से एक TikTok ने वर्ष 2023 में Series फीचर लॉन्च किया था, हालांकि Meta फिलहाल इस फीचर के जरिए कंटेंट ऑर्गेनाइजेशन पर ध्यान दे रही है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी भविष्य में इससे कमाई के अवसरों की भी तलाश कर रही है। फिलहाल कंपनी ने इस संबंध में कोई ठोस योजना सार्वजनिक नहीं की है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article