iPhone 17 सीरीज में नई समस्या, बैटरी खत्म होने के बाद फोन हो रहा “डेड”

ऐप्पल की नई आईफोन सीरीज iPhone 17 में बड़ी दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स ने फोन के डेड होने की शिकायत की है, हालांकि ऐप्पल ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

Apple की लेटेस्ट iPhone 17 series को लेकर एक नई समस्या सामने आई है। रिपोर्ट्स और यूजर फीडबैक के अनुसार, कुछ iPhone 17 मॉडल्स बैटरी पूरी तरह खत्म होने के बाद दोबारा ऑन नहीं हो पा रहे हैं। यह समस्या iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone Air जैसे सभी मॉडल्स में देखने को मिल रही है। हालांकि, यह दिक्कत हर यूजर के साथ नहीं हो रही, लेकिन कई प्लेटफॉर्म्स पर इसकी शिकायतें सामने आई हैं।

iPhone 17

iPhone 17 सीरीज में नई समस्या, बैटरी खत्म होने के बाद फोन हो रहा “डेड”

बैटरी ड्रेन के बाद फोन नहीं हो रहा चालू

रिपोर्ट के मुताबिक, जब फोन की बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाती है और यूजर उसे चार्जर से जोड़ता है, तब भी फोन में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती। स्क्रीन पूरी तरह काली रहती है और न ही बैटरी का संकेत दिखता है और न ही Apple का लोगो। कुछ यूजर्स ने बताया कि 1% बैटरी तक पहुंचने के बाद ही उनका फोन “स्टोन डेड” हो गया।

End of Feed