Netflix में आ रहा है Instagram जैसा धांसू फीचर, Ott App पर अब मिलेगा नया एक्सपीरियंस

नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म में भी रील्स फॉर्मेट लाने जा रहा है। इस नए फीचर की मदद से कंपनी यूजर्स को मूवीज और वेबसीरीजी की शॉर्ट क्लिक देखने की सुविधा देगी। यह फीचर करोड़ों यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देगा।

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अपने करोड़ों यूजर्स को एक नया अनुभव देने के लिए दिग्गज कंपनी प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है। कंपनी ने अपने यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए नया फीचर जोड़ने जा रही है। अब नेटफ्लिक्स में भी इंस्टाग्राम रील्स की तरह वर्टिकल फॉर्म में फीड मिलेगी। अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही इसे रोलआउट किया जाएगा।

Netflix

नेटफ्लिक्स में आने वाला है शॉर्ट वीडियो रील वाला धांसू फीचर। (फोटो क्रेडिट- iStock)

आपको बता दें कि पिछले 2-4 सालों में रील्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। अधिकांश मोबाइल यूजर्स फ्री टाइम में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील्स देखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म में भी रील्स फॉर्मेट लाने जा रहा है। इस नए फीचर की मदद से कंपनी यूजर्स को मूवीज और वेबसीरीजी की शॉर्ट क्लिक देखने की सुविधा देगी।

End of Feed