गेमिंग लैपटॉप खरीदने वालों की हुई मौज, MSI ने लॉन्च किए दो मेड इन इंडिया लैपटॉप, यहां जानें कीमत

गेमिंग के लिए एक शानदार लैपटॉप की तलाश है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज कंपनी एमएसआई की तरफ से दो नए लैपटॉप को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने इन्हें मेड इन इंडिया स्ट्रेटजी के तरह तैयार किया है।

फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अमेजन और फ्लिपकार्ट ने भी अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale और Amazon की Great Indian Festival Sale की शुरुआत 23 सितंबर से होने जा रही है। अगर आप इस बार फेस्टिव सीजन में एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लैपटॉप की दुनिया की दिग्गज कंपनी MSI ने दो धमाकेदार नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं।

MSI

एमएसआई ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए दो धमाकेदार गेमिंग लैपटॉप (फोटो क्रेडिट- Digit)

MSI की तरफ से लॉन्च किए गए दोनों लैपटॉप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि कंपनी ने इन्हें भारत सरकार की मेड इन इंडिया स्ट्रेजी के अनुरूप ही तैयार किया है। MSI के इन लैपटॉप के नाम MSI Katana और Crosshair है। अगर आप एक नया लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं तो इन्हें चेक कर सकते हैं।

End of Feed