युवा दिलों की फेवरेट Yamaha R15 नए कलर ऑप्शन के साथ हुई लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
Yamaha R15 भारतीय मोटरसाइकिल मार्केट में हमेशा से ही एक पॉपुलर बाइक रही है। युवाओं के बीच में यह बाइक जमकर पसंद की जाती है। कंपनी ने Yamaha R15 को नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि नई Yamaha R15 में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Sep 6 2025, 15:21 IST
Image Credit : Yamaha Motor India01 / 09
अगर आप ऑफिस या फिर कॉलेज के लिए एक नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। India Yamaha Motor की तरफ से Yamaha R15 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया गया है। (फोटो क्रेडिट-Yamaha Motor India)
Image Credit : Yamaha Motor India02 / 09
इंडियन मोटरसाइकिल मार्केट में Yamaha R15 हमेशा से ही एक पॉपुलर बाइक रही है। जब से कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च किया है तब से ही यह युवा दिलों के करीब रही है। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए इस बाइक को खरीदना हमेशा ही एक सपने जैसा रहा है। (फोटो क्रेडिट-Yamaha Motor India)
Image Credit : Yamaha Motor India03 / 09
2025 Yamaha R15 में बाइक लवर्स को काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। कंपनी ने इसमें फैंस को अब और कलर्स का ऑप्शन दे दिय है। Yamaha R15 2025 मॉडल के नए कलर्स देखकर फैंस की धड़कन बढ़ने वाली है। फैंस के दिल की धड़कन बढ़ाने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Yamaha Motor India)
Image Credit : Yamaha Motor India04 / 09
Yamaha R15 की इस अपडेट रेंज में कंपनी ने R15M, R15 Version 4 (V4) और R15S को शामिल किया है। अगर आप 2025 Yamaha R15 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि करीब पौने दो लाख रुपये एक्सरूम है। (फोटो क्रेडिट-Yamaha Motor India)
Image Credit : Yamaha Motor India05 / 09
2025 Yamaha R15 में बाइक लवर्स को मैटेलिक ग्रे कलर का ऑप्शन मिलने वाला है। इसके अलावा R15 Version 4 अब बोल्ड मेटैलिक ब्लैक कलर का भी ऑप्शन मिलेगा। पिछले कई सालों से यामहा फैंस इन कलर ऑप्शन का इंतजार कर रहे थे। (फोटो क्रेडिट-Yamaha Motor India)
Image Credit : Yamaha Motor India06 / 09
ग्रे और ब्लैक कलर के अलावा यामाहा की R15 V4 में अब मेट पर्ल वाइट कलर का ऑप्शन भी जोड़ दिया गया है। अगर आप Yamaha R15s को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इसमें कंपनी ने अब मैट ब्लैक कलर का भी विकल्प दे दिया है। इस बाइक में आपको अलॉय व्हील रेड कलर में मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Yamaha Motor India)
Image Credit : Yamaha Motor India07 / 09
अगर अपडेट मॉडल्स की कीमत की बात करें तो Yamaha R15M मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 2,01,000 रुपये रखी गई है। वहीं Yamaha R15 Version 4 की एक्स शोरूम कीमत 1,84,770 रुपये है। अगर आप Yamaha R15S खरीदते हैं तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,67,830 रुपये है।(फोटो क्रेडिट-Yamaha Motor India)
Image Credit : Yamaha Motor India08 / 09
भारतीय बाइक लवर्स के बीच में यामाहा की बाइक्स कितनी ज्यादा पॉपुलर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकत है कि Yamaha R15 की भारत में करीब 10 लाख से ज्यादा यूनिटस बिक चुकी हैं। अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें कि 1 यूनिट का मतलब 1 बाइक होता है। (फोटो क्रेडिट-Yamaha Motor India)
Image Credit : Yamaha Motor India09 / 09
Yamaha R15 में कंपनी ने 155cc का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। इसमें आपको DiASil सिलिंडर और डेल्टाबॉक्स फ्रेम का डिजाइन मिलता है। इस बाइक में आपको असिस्ट और स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर का फीचर भी मिलता है। बेहतरीन कंफर्ट के लिए इस बाइक में अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिए गए हैं।