साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की प्रीमियम S सीरीज हमेंशा से ही पॉपुलर रही है। सैमसंग की तरफ से कुछ दिन पहले ही अपने पोर्टफोलियो में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया गया है। संभवत: कंपनी तरफ से आने वाला यह स्मार्टफोन इस साल का आखिर फ्लैगशिप स्मार्टफोन था। इस लॉन्च के साथ ही अब सैमसंग लवर्स के बीच में अपकमिंग Galaxy S26 5G सीरीज की भी चर्चा शुरू हो गई है। अगर आपको भी इस अपकमिंग सीरीज का इंतजार है तो बता दें कि इसकी पहली झलक मिल चुकी है।
Samsung Galaxy S26 5G को लेकर लीक्स आनी शुरू हो गई है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ ही नहीं कहा गया है लेकिन लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन सीरीज को जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग जनवरी में प्रीमियम सीरीज के लिए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित कर सकती है।
Galaxy S26 5G की पहली झलक
हाल ही में Galaxy S26 5G की पहली झलक देखने को मिली। सोशल मीडिया में इस अपकमिंग सीरीज में डमी यूनिट्स का डिजाइन देखने को मिला। Galaxy S26 5G की इस डमी यूनिट्स की फोटो को पॉपुलर टिप्स्टर सॉनी डिकसन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। डिकसन की तरफ से शेयर की गई फोटो में तीन स्मार्टफोन देखने को मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मॉडल Samsung Galaxy S26 Pro, Galaxy S26 Edge और Galaxy S26 Ultra हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि साउथ कोरियन टेक जायंट अपनी अपकमिंग सीरीज में बेस मॉडल हो हटाने जा रहा है। इस बार सीरीज में बेस मॉडल Samsung Galaxy S26 Pro हो सकता है। वहीं सीरीज में शामिल Edge मॉडल प्लस वेरिएंट की जगह लॉन्च किया जा सकता है।
नई सीरीज के डिजाइन में हो सकता है बदलाव
सोशल मीडिया में लीक हुई फोटो से ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपने अपकमिंग सीरीज के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। S26 Pro और S26 Ultra के डिजाइन में थोड़े बहुत चेंजेंज होंगे लेकिन अल्ट्रा मॉडल एक नए डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी ने पिछले कई सालों से S सीरीज के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है ऐसे में इस बार संभावना है कि नई सीरीज नए लुक के साथ पेश हो सकती है।
सीरीज में मिलेगा आईफोन जैसा डिजाइन
Edge मॉडल का डिजाइन काफी हद तक Apple iPhone 17 Pro जैसा मिलता जुलता है। हालांकि यहां कैमरा सेंसर में बड़ा अंतर है। iPhone 17 Pro में कंपन ने ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया है लेकिन सैमसंग के एज वेरिएंट में यहां सिर्फ दो ही कैमरा सेंसर नजर आ रहे हैं। Galaxy S26 Pro वेरिएंट की बात करें तो इसमें अभी भी पिछले बेस वेरिएंट की तरह 3 कैमरा सेंसर मिलने वाले हैं। कंपनी इस बार इसमें लेजर आटोफोकस का फीचर भी दे सकती है।
वॉयरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Samsung Galaxy S26 5G सीरीज की लीक हुई फोटो से ऐसा लगता है कि कंपनी इस बार फैंस को बेस वेरिएंट से ही Qi2 वायरलेस चार्जिंग का फीचर देने वाली है। आपको बता दें कि यह वही टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल एप्पल के मैगसेफ चार्जिंग के लिए किया जाता है। कवर में दिख रहे राउंड शेप के कटआउट से पता चलता है कि स्मार्टफोन्स के बैक पैनल में मैग्नेट दिया जा सकता है। अगर यह लीक सही साबित होती हैं तो यूजर्स Magsafe एसेसिरीज का इस्तेमाल Galaxy S26 5G में भी कर पाएंगे।
