Wipro Plans to hire 12000 employees: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने कहा कि जिन नए लोगों (फ्रेशर्स) को पहले नौकरी की पेशकश की गई थी, उन्हें कंपनी में शामिल करना उसकी प्राथमिकता है। इस योजना के तहत कंपनी वर्ष 2024-25 में कुल 10,000-12,000 लोगों की भर्ती कर सकती है। कंपनी ने कहा कि हम उन शैक्षणिक संस्थानों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे, जिनके साथ हमने कई वर्षों से लगातार साझेदारी की है।
इस साल 3,000 लोगों को मिली विप्रो में नौकरी
विप्रो ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में लगभग 3,000 ऐसे लोगों को भर्ती किया है। बेंगलुरु स्थित फर्म को वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 10,000-12,000 अगली जनरेशन के सहयोगियों (एनजीए) की भर्ती की उम्मीद है। यह बात इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रौद्योगिकी उद्योग लगातार नौकरी में छंटनी के दौर से गुजर रहा है।
12,000 लोगों के भर्ती की उम्मीद
विप्रो ने कहा कि उसे कुल 10,000-12,000 एनजीए की भर्ती की उम्मीद है और वह जेनएआई, साइबर सुरक्षा और क्लाउड के क्षेत्रों में नियुक्तियां करेगी।
कंपनी ने कहा, "भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मजबूत पाइपलाइन विकसित करने के लिए, हम ऑफ-कैंपस भर्ती योजना पर काम करना जारी रखेंगे और उन शैक्षणिक संस्थानों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे, जिनके साथ हमने कई वर्षों से लगातार साझेदारी की है।"
इनपुट-भाषा
