टेक एंड गैजेट्स

Motorola Edge 60 Pro: 50MP फ्रंट कैमरा और दमदार बैटरी का नया धमाका स्मार्टफोन आया भारत

Motorola Edge 60 Pro: मोटोरोला एज 60 प्रो में 6.7 इंच की 1.5K (1,220×2,712 पिक्सल) क्वाड कर्व्ड pOLED स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, मैक्रो ऑप्शन के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5 ऑक्स हाइब्रिड जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा पैक किया गया है।

Image

Motorola Edge 60 Pro

Motorola Edge 60 Pro: मोटोरोला ने बुधवार को भारत में अपने नए मिड रेंज फोन मोटोरोला एज 60 प्रो (Motorola Edge 60 Pro) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 6,000mAh की बैटरी भी मिलती है।

Motorola Edge 60 Pro Price: कीमत

मोटोरोला एज 60 प्रो को पैनटोन डैज़लिंग ब्लू, पैनटोन स्पार्कलिंग ग्रेप और पैनटोन शैडो कलर में पेश किया गया है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। फोन को 7 मई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

Motorola Edge 60 Pro Specs: स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला एज 60 प्रो में 6.7 इंच की 1.5K (1,220×2,712 पिक्सल) क्वाड कर्व्ड pOLED स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 446ppi पिक्सल डेनसिटी, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है। इसमें एंड्रॉयड 15 आधारित हैलो यूआई मिलता है, कंपनी तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सुरक्षा अपडेट का वादा करती है।

Motorola Edge 60 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम प्रोसेसर के साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है।

मिलता है 50MP सेल्फी कैमरा

मोटो एज 60 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, मैक्रो ऑप्शन के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5 ऑक्स हाइब्रिड जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा पैक किया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article