टेक एंड गैजेट्स

Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी! इस रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा दोगुना डेटा, जानें कीमत

Airtel Prepaid International Roaming Pack: भारती एयरटेल ने अपने एंट्री-लेवल इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक में बड़ा बदलाव किया है, जिसकी कीमत प्रीपेड यूजर्स के लिए 648 रुपये है। IR पैक, जो 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है की सबसे खास बात यह है कि यह 189 देशों में काम करता है।

Image

Airtel Prepaid International Roaming Pack

Photo : Twitter

Airtel Prepaid International Roaming Pack: भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एंट्री लेवल इंटरनेशनल रोमिंग (IR) प्लान में नया बदलाव किया है। अब इस एंट्री-लेवल IR पैक में पहले की तुलना में दोगुना डेटा मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 648 रुपये है। इस प्लान में पहले जहां 500MB डेटा दिया जाता था, अब इसे बढ़ाकर 1GB हाई-स्पीड डेटा कर दिया गया है।

क्या हैं इस प्लान के फायदे

भारती एयरटेल ने अपने एंट्री-लेवल इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक में बड़ा बदलाव किया है, जिसकी कीमत प्रीपेड यूजर्स के लिए 648 रुपये है। IR पैक, जो 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है की सबसे खास बात यह है कि यह 189 देशों में काम करता है। इससे यात्रियों को हर देश के लिए अलग-अलग प्लान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां तक कि एयरपोर्ट ट्रांजिट के दौरान भी यह पैक एक्टिव रहता है।

टेलीकॉम टॉक के अनुसार, एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए शॉर्ट-टर्म ट्रैवल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक नया 5-दिन की वैधता वाला IR पैक लॉन्च किया है। एयरटेल की ओर से IR सेगमेंट में काफी प्लान लाए जा रहे हैं।

प्लान में क्या-क्या मिलेगा

एयरटेल के 648 रुपये वाले प्रीपेड आईआर पैक में अब 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 100 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल (स्थानीय और भारत दोनों), फ्री इनकमिंग एसएमएस, 10 आउटगोइंग एसएमएस और एक दिन की पैक वैधता शामिल है। अंतरराष्ट्रीय रोमिंग के दौरान की गई अंतरराष्ट्रीय कॉल पर 45 रुपये प्रति मिनट का शुल्क लगता है।

IR पैक के फायदे और वैलिडिटी

  • वैलिडिटी: 1 दिन
  • डेटा: अब 1GB (पहले 500MB)
  • कॉलिंग: 100 मिनट तक (लोकल और भारत के लिए कॉलिंग)
  • इनकमिंग कॉल और SMS: पूरी तरह फ्री
  • SMS: 10 मैसेज तक
  • इंटरनेशनल कॉल दर: 45 रुपये प्रति मिनट

ज्यादा डेटा चाहिए? ये टॉप-अप है विकल्प

यदि आप और ज्यादा डेटा चाहते हैं तो एयरटेल का 699 रुपये वाला आईआर पैक ले सकते हैं, जो 2 जीबी डेटा देता है। इस प्लान में अन्य फायदे 648 रुपये वाले पैक के जैसे ही मिलते हैं।

पैक एक्टिवेशन कैसे होता है?

IR पैक की वैधता तब शुरू होती है जब यूजर किसी विदेशी नेटवर्क से कनेक्ट होकर कोई चार्जेबल सर्विस जैसे कॉल, SMS या डेटा का इस्तेमाल करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article