Motorola Edge 50 Pro में हुआ बड़ा Price Drop, 50MP सेल्फी कैमरे से लैस है यह स्मार्टफोन

Motorola Edge 50 Pro की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अब आप इस स्मार्टफोन को सेल ऑफर में हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस फोन में आपको 50MP का सेल्फी कैमरा और शानदार कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है।

Motorola Edge 50 Pro Discount Offer: अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आपके पास सस्ते दाम में प्रीमियम फीचर वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका है। Motorola Edge 50 Pro की कीमत में बड़ी कटौती हुई है जिससे आप इसे अफोर्डेबल प्राइस में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको कर्व्ड डिस्प्ले के साथ शानदार सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 50 Pro

मोटोरोला के दमदार स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट। (फोटो क्रेडिट- Digit)

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों को इस समय सेल ऑफर में स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर दे रहा है। सेल का फायदा उठाकर आप मोटोरोला के एक से बढ़कर एक फोन्स को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि फ्लिपकार्ट फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इसमें आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।

End of Feed