Jio का 70 दिन चलने वाला प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Jio Cheapest Plan: रिलायंस जियो के पास अपने 51 करोड़ यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। जियो अपने ग्राहकों को एक ऐसा प्लान भी ऑफर करता है जिसमें ग्राहकों को दो महीने से अधिक दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 12 2026, 16:59 IST
अगर आप जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ता और अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान लेकर आया है जो लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है।Image Credit : Digit/Jio01 / 08

अगर आप जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ता और अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान लेकर आया है जो लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है।

आपको बता दें कि मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े इसके लिए जियो ने लिस्ट में लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स पोर्टफोलियो में जोड़े हैं।Image Credit : Digit/Jio02 / 08

आपको बता दें कि मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े इसके लिए जियो ने लिस्ट में लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स पोर्टफोलियो में जोड़े हैं।

अगर आप 28 दिन वाला प्लान नहीं खरीदना चाहते और साथ ही महंगे एनुअल प्लान की तरफ नहीं जाना चाहते तो आपके पास इन दोनों के बीच का रास्ता भी है। जियो कुछ ऐसे प्लान्स भी ऑफर करता है जिसमें दो महीने से ज्यादा दिनों की वैलिडिटी मिलती है।Image Credit : Digit/Jio03 / 08

अगर आप 28 दिन वाला प्लान नहीं खरीदना चाहते और साथ ही महंगे एनुअल प्लान की तरफ नहीं जाना चाहते तो आपके पास इन दोनों के बीच का रास्ता भी है। जियो कुछ ऐसे प्लान्स भी ऑफर करता है जिसमें दो महीने से ज्यादा दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

जियो की लिस्ट में 719 रुपये का एक शानदार प्लान मौजूद है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा चाहते हैं।Image Credit : Digit/Jio04 / 08

जियो की लिस्ट में 719 रुपये का एक शानदार प्लान मौजूद है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा चाहते हैं।

जियो के इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। मतलब आप इस प्लान के साथ दो महीने से अधिक दिनों के लिए टेंशन फ्री रहने वाले हैं। कंपनी ग्राहकों को इसमें सभी नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग ऑफर करती है।Image Credit : Digit/Jio05 / 08

जियो के इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। मतलब आप इस प्लान के साथ दो महीने से अधिक दिनों के लिए टेंशन फ्री रहने वाले हैं। कंपनी ग्राहकों को इसमें सभी नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग ऑफर करती है।

लंबी वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग के साथ साथ यूजर्स को इसमें चैटिंग के लिए फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। कंपनी ग्राहकों को हर दिन 100 फ्री एसएमएस ऑफर करती है। मतलब फ्री कॉलिंग के साथ फ्री चैटिंग की सुविधा।Image Credit : Digit/Jio06 / 08

लंबी वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग के साथ साथ यूजर्स को इसमें चैटिंग के लिए फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। कंपनी ग्राहकों को हर दिन 100 फ्री एसएमएस ऑफर करती है। मतलब फ्री कॉलिंग के साथ फ्री चैटिंग की सुविधा।

अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा वाला रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो जियो का यह प्लान आपके लिए काफी किफायती रहने वाला है। जियो ग्राहकों को इस प्लान के साथ हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा दे रहा है। मतलब आप पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 140GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।Image Credit : Digit/Jio07 / 08

अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा वाला रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो जियो का यह प्लान आपके लिए काफी किफायती रहने वाला है। जियो ग्राहकों को इस प्लान के साथ हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा दे रहा है। मतलब आप पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 140GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको इसमें जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलता है। बता दें कि कंपनी इसमें एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है।Image Credit : Digit/Jio08 / 08

जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको इसमें जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलता है। बता दें कि कंपनी इसमें एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!