Moto के इस नए फोन की कीमत है 8,999 रुपये, मिलेगी बड़ी बैटरी और 16MP कैमरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 10:46 AM IST

Motorola ने भारत में अपना एक सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 16MP कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Moto E22s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये मोटोरोला की E सीरीज पोर्टफोलियो का लेटेस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें 16MP रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Helio G37 प्रोसेसर मौजूद है। आइए जानते हैं इसके बारे में बाकी डिटेल।

Moto E22s

Moto E22s

Moto E22s की कीमत

इस नए स्मार्टफोन की कीमत सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 8,999 रुपये रखी गई है। इसे ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और लीडिंग रिटेल स्टोर्स से की जाएगी।

End of Feed