मोटोरोला ने अपने नए लैपटॉप Moto Book 60 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Moto Book 60 Pro के साथ Intel Core Ultra 7 और Core Ultra 5 H-series प्रोसेसर दिए गए हैं। इसके अलावा इस लैपटॉप को मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H का सर्टिफिकेशन मिला है जो कि इसकी मजबूती की गारंटी देता है। इसमें कई सारे एआई फीचर्स भी हैं। Moto Book 60 Pro के साथ 14 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है और साथ में डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।
Moto Book 60 Pro/Photo- Flipkart
Moto Book 60 Pro की कीमत
Moto Book 60 Pro की शुरुआती कीमत 64,990 रुपये रखी गई है। इस कीमत में Intel Core Ultra 5 वाला 16GB रैम वेरियंट मिलेगा, वहीं Intel Core Ultra 7 और 32GB RAM वेरियंट की कीमत 80,990 रुपये रखी गई है। लैपटॉप के साथ 1TB तक की SSD स्टोरेज मिलेगी।
Moto Book 60 Pro की स्पेसिफिकेशन
Moto Book 60 Pro में 14 इंच की 2.8K (2,880×1,800) OLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स है। स्क्रीन के साथ TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन है। Moto Book 60 Pro के साथ Windows 11 Home मिलेगा।
मोटोरोला का नया Book 60 Pro लैपटॉप स्मार्ट कनेक्ट (Smart Connect) फीचर के साथ आता है, जो क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी की सुविधा देता है। इसके जरिए यूजर क्रॉस कंट्रोल से टैबलेट को लैपटॉप से ऑपरेट कर सकते हैं, स्वाइप टू स्ट्रीम से ऐप्स को बड़ी स्क्रीन पर शिफ्ट कर सकते हैं और फाइल ट्रांसफर से डिवाइसों के बीच तेजी से डेटा शेयर कर सकते हैं।
यह लैपटॉप MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करता है। इसमें दो 2W डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए इसमें Windows Hello फेसियल रिकग्निशन वाला IR कैमरा और प्राइवेसी शटर भी मौजूद है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Moto Book 60 Pro में 60Wh बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, दो USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, दो USB-C 3.2 Gen 1 (पावर डिलीवरी 3.0 और DisplayPort 1.4 सपोर्ट के साथ), एक HDMI 2.1 TMDS, 3.5mm ऑडियो जैक और एक microSD कार्ड रीडर शामिल हैं।
