Jio ka Sasta Recharge Plan: अगर आपके पास मोबाइल फोन है और उसमें जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो का पोर्टफोलियो अब पूरी तरह से बदल चुका है। कंपनी ग्राहकों को अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स अधिक ऑफर कर रही है। अगर आप एक सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअसल जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जिसने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है।
जियो के पास इस समय देशभर में करीब 48 करोड़ यूजर्स हैं। अपने सस्ते और किफायती प्लान्स की बदौलत कंपनी मोबाइल यूजर्स की फेवरेट टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। आज जियो के पास अपने यूजर्स के लिए रिचार्ज प्लान्स की कई सारी कैटेगरी मौजूद है। जियो सिर्फ प्रीपेड यूजर्स ही नहीं बल्कि पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए आकर्षक प्लान ऑफर कर रहा है। जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए लिस्ट में 84 दिन वाला शानदार प्लान जोड़ा है। इस रिचार्ज प्लान में आपको कई सारे ऑफर्स दिए जाते हैं।
सस्ते प्लान में मिलेंगे बड़े फायदे
जियो के जिस प्रीपेड प्लान की हम बात उसकी कीमत 799 रुपये है। अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो 84 दिन तक आपको दूसरा कोई रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना पड़ेगा। मतलब एक बार में ही रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे। आप इस प्लान के साथ 84 दिन तक एयरटेल, वीआई, बीएसएनएल सभी मोबाइल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके साथ ही प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलने वाले हैं।
इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो डेली रूटीन वर्क के लिए इसमें आपको पर्याप्त इंटरनेट डेटा मिलता है। कंपनी प्लान में 84 दिनों के लिए कुल 126GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप हर दिन 1.5GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। डेली डेटा लिमिट खत्म होन के बाद आपको 64kbps की इंटरनेट स्पीड मिलने वाली है।
कंपनी दे रही है एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
रिलायंस जियो सभी प्लान की तरह इस 799 रुपये वाले रिचार्ज में भी कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दे रहा है। आपको 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इससे आप लेटेस्ट मूवीज, वेब सीरीज जैसे कंटेंट का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके अलावा आपको इसमें जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है जिससे आप फ्री में टीवी चैनल्स देख पाएंगे। प्लान में आपको कंपनी 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी ऑफर करती है।
