टेक एंड गैजेट्स

क्या कबाड़ हो जाएगा आपका लैपटॉप! Microsoft के इस फैसले से बढ़ी 40 करोड़ यूजर्स की चिंता

Microsoft Warns 400 Million PC Owners: Microsoft ने इनकम्पेटिबल हार्डवेयर पर Windows 11 का उपयोग करने वाले यूजर्स को अलर्ट भेजा है... इस अलर्ट में ऐसा लगता है कि Microsoft लोगों को अपने पीसी को अपग्रेड करने या नया खरीदने के लिए डबल जोर दे रहा है। ऐसे में यूजर्स को नया सिस्टम खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Image

microsoft alert (image-istock)

Microsoft Warns 400 Million PC Owners: यदि आप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, अक्टूबर 2025 में विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म होने वाला है, जो अब सिर्फ 10 महीने दूर है। ऐसे में यदि आपने अपने सिस्टम को विंडोज 11 में अपडेट नहीं किया तो आप खतरे में पड़ सकते हैं। लेकिन यह सिर्फ इतना आसान नहीं है क्योंकि विंडोज 11 अपग्रेड में भी यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चलिए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले के बाद क्यों 40 करोड़ यूजर्स की चिंता बढ़ने वाली है।

क्या है पूरा मामला?माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को विंडोज 11 में अपग्रेड करने पर जोर दे रहा है, लेकिन यूजर्स विंडोज 10 से आगे बढ़ना नहीं चाहते हैं। वहीं कंपनी अक्टूबर 2025 में विंडोज 10 का सपोर्ट भी बंद करने वाली है और यूजर्स को विंडोज 11 में अपग्रेड करने के लिए जोर दे रही है। XDA-डेवलपर्स के अनुसार, Microsoft ने इनकम्पेटिबल हार्डवेयर पर Windows 11 का उपयोग करने वाले यूजर्स को अलर्ट भेजा है... इस अलर्ट में ऐसा लगता है कि Microsoft लोगों को अपने पीसी को अपग्रेड करने या नया खरीदने के लिए डबल जोर दे रहा है। वहीं Windows 10 का सपोर्ट बंद होने के बाद यूजर्स मुश्किल में फंस सकते हैं।

मुश्किल में क्यों है करोड़ों यूजर्स

माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को विंडोज 11 में अपग्रेड करने के लिए भुगतान करना होगा जो करीब 30 डॉलर ( करीब 2,500 रुपये) सालाना है। वहीं यदि यूजर्स भुगतान करने के बाद सिस्टम को अपडेट करना भी चाहें तब भी कई सिस्टम विंडोज 11 का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। आसान भाषा में कहें तो विंडोज 11 अपग्रेड करने के लिए सिस्टम में कुछ हार्डवेयर कॉन्फ्रिगेशन की जरूरत होती है जो सभी यूजर्स पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को नया सिस्टम खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

क्या है माइक्रोसॉफ्ट का अलर्ट?

नियोविन (neowin.net) के अनुसार, विंडोज 11 में अपग्रेड करने पर यूजर्स को एक अलर्ट मिल रहा है, जिसमें लिखा है कि यदि सपोर्टेड हार्डवेयर के बिना यूजर विंडोज 11 में अपग्रेड करते हैं तो उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, माइक्रोसॉफ्ट का अलर्ट है, "इस पीसी पर विंडोज 11 इंस्टॉल करने के लिए रिकमंड नहीं किया जाता है और इसके परिणामस्वरूप कंपेटिबिलिटी इश्यू हो सकते हैं। यदि आप विंडोज 11 इंस्टॉल करना जारी रखते हैं, तो आपका पीसी सपोर्टेड नहीं रहेगा और अपडेट मिलना बंद हो जाएंगे। कंपेटिबिलिटी की कमी के कारण आपके पीसी को होने वाले नुकसान मैन्युफैक्चरर वारंटी के अंतर्गत कवर नहीं किए जाते हैं।"

40 करोड़ यूजर्स पर पड़ेगा असर

फॉब्स की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 400 मिलियन (40 करोड़) यूजर्स ऐसे हैं जिनके पास अपने ओएस को अपडेट करने के लिए सही हार्डवेयर नहीं है। ऐसे में इन यूजर्स पर साइबर अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article