खुद से नहाने की टेंशन खत्म! इंसानों के लिए आई वॉशिंग मशीन, 15 मिनट में कर देगी साफ

Human Washing Machine: वॉशिंग मशीन का नाम आते ही आपके दिमाग में कपड़ों की धोने वाली मशीन का नाम आता होगा। लेकिन अब यह नाम बदलने वाला है क्योंकि मार्केट में अब इंसानों को नहलाने के लिए भी वॉशिंग मशीन आ गया है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Dec 3 2024, 09:07 IST
क्या है Human Washing Machine? Image Credit : X01 / 06

क्या है Human Washing Machine?

जापान की शॉवर हेड निर्माता कंपनी साइंस कंपनी अगले साल की शुरुआत में एक विशाल मानव वॉशिंग मशीन ला रही है। इस मशीन की मदद से कपड़ों की तरह इंसानों को भी फटाफट साफ किया जा सकेगा।

शॉवर लेने की नहीं पड़ेगी जरूरत Image Credit : X02 / 06

शॉवर लेने की नहीं पड़ेगी जरूरत

खुद को वॉशिंग मशीन में डालने के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि ह्यूमन वाशिंग मशीन के बाद आपको बाथटब में जाने या शॉवर के नीचे खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जापानी अखबार असाही शिंबुन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वॉशिंग मशीन को अप्रैल 2025 में शुरू होने वाले ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा।​​

15 मिनट में धोकर सुखा देगी मशीनImage Credit : X03 / 06

15 मिनट में धोकर सुखा देगी मशीन

इस मशीन को लेकर दावा है कि यह सिर्फ 15 मिनट में ही "वॉश-एंड-ड्राई" सर्किल को पूरा कर लेती है। यानी यह 15 मिनट में किसी भी इंसान को नहला-धुला कर सुखा देगी।

AI से लैस है मशीन Image Credit : X04 / 06

AI से लैस है मशीन

एल पेरीओडिको के अनुसार, यह इनोवेटिब बाथटब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अल्ट्रासोनिक टेक्नोलॉजी से लैस है ताकि अपने यूजर की शारीरिक और भावनात्मक आवश्यकताओं के अनुसार सटीक रूप से ऑप्टमाइज हो सके।

1970 साल पुराने डिवाइस से मिली प्रेरणाImage Credit : X05 / 06

1970 साल पुराने डिवाइस से मिली प्रेरणा

जापानी समाचार आउटलेट द असाही शिंबुन के अनुसार, यह मशीन 1970 के जापान वर्ल्ड एक्सपोजिशन में प्रदर्शित एक समान डिवाइस से प्रेरित थी।

अल्ट्रासोनिक बाथ मशीन Image Credit : X06 / 06

अल्ट्रासोनिक बाथ मशीन

उस समय, सैन्यो इलेक्ट्रिक कंपनी (अब पैनासोनिक) ने एक अंडाकार आकार का "अल्ट्रासोनिक बाथ" पेश किया था। हालांकि यह उस समय लोकप्रिय नहीं हुआ, लेकिन इसने साइंस कंपनी के चेयरमैन यासुआकी ओयामा नाम के इस बच्चे को प्रेरित किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!