Snapdragon X2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Microsoft का नया लैपटॉप, 24GB रैम का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत और फीचर्स

Surface Pro 12 को एक 2-in-1 डिवाइस के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें कीबोर्ड को अलग किया जा सकता है, जिससे जरूरत पड़ने पर इसे टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आप अपने लिए एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज कंपनी माइक्रोसाइट की तरफ से दो पावरफुल लैपटॉप पेश किए है। कंपनी ने दोनों ही डिवाइस को नई Surface सीरीज के तहत दो नए डिवाइस पेश किए हैं। इनमें Surface Pro 12 और Surface Laptop 13 शामिल हैं। खास बात यह है कि दोनों डिवाइस Qualcomm के नए Snapdragon X2 चिपसेट से लैस हैं।

Microsoft (4)

माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से लॉन्च किए गए दोनों ही लैपटॉप में आपको दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Microsoft)

कंपनी के मुताबिक, नए प्रोसेसर की मदद से इन लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि लॉन्च हुए लैपटॉप में एक टैबलेट-कम-लैपटॉप भी शामिल है।

End of Feed