माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा AI स्किलिंग प्रोग्राम, भारत में 2 करोड़ शिक्षकों को एआई स्किल से करेगा लैस

Microsoft AI Education Initiative: भारत में शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने ‘Microsoft Elevate for Educators’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसका लक्ष्य 2030 तक 20 लाख शिक्षकों को एआई ट्रेनिंग देना और 2 लाख स्कूलों तक पहुंच बनाना है। यह पहल भारत में 2 करोड़ लोगों को एआई कौशल सिखाने की बड़ी योजना का हिस्सा है। एशिया में इसकी शुरुआत सबसे पहले भारत में हुई है।

Microsoft AI Education Initiative : भारत में शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। माइक्रोसॉफ्ट ने ‘Microsoft Elevate for Educators’ नाम से एक बड़ा कार्यक्रम लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य साल 2030 तक देश के 20 लाख (दो मिलियन) शिक्षकों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी ट्रेनिंग देना और 2 लाख स्कूलों व शिक्षण संस्थानों तक पहुंच बनाना है। यह कार्यक्रम माइक्रोसॉफ्ट की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी भारत में 2 करोड़ लोगों को एआई कौशल से लैस करना चाहती है। एशिया में इस प्रोग्राम को शुरू करने वाला भारत पहला देश बना है।

Microsoft Elevate for Educators, Microsoft India, AI education initiative, AI literacy,

माइक्रोसॉफ्ट ने 20 लाख भारतीय टीचरों और 200000 संस्थानों के लिए AI स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किया (तस्वीर-Microsoft/istock)

दुनिया का सबसे बड़ा 'क्लासरूम' भारत

आज दुनियाभर में एआई को लेकर चर्चा हो रही है। पहले एआई को केवल उत्पादकता और आर्थिक विकास से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब इसका अगला चरण स्कूलों और कक्षाओं में दिखाई देगा। यहीं पर बच्चों के कौशल विकसित होते हैं, सोचने-समझने की क्षमता बनती है और तकनीक का सही उपयोग सिखाया जाता है। भारत इस बदलाव के लिए बेहद अहम देश है, क्योंकि यहां 20 करोड़ से अधिक छात्र और करीब 1 करोड़ शिक्षक हैं। इसी वजह से भारत को दुनिया का सबसे बड़ा ‘क्लासरूम’ भी कहा जाता है। ऐसे में अगर यहां एआई शिक्षा को सही तरीके से लागू किया जाता है, तो इसका असर वैश्विक स्तर पर भी दिखाई देगा।

End of Feed