Microsoft Build 2025: माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने Microsoft Build 2025 के उद्घाटन भाषण में “ओपन एजेंटिक वेब” के बारे में नई जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां AI एजेंट्स अब न केवल संवाद करेंगे बल्कि खुद निर्णय लेकर कार्यों को ऑटोमेटिक पूरा करेंगे- वो भी व्यक्तिगत, टीम और संगठन स्तर पर। कंपनी ने इस साल के Build में कंपनी ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफसाइकल के लिए AI की पावर का उपयोग करने, अधिक सुरक्षित और सक्षम AI एजेंट्स बनाने, साइंटिफिक रिसर्च में तेजी लाने और ओपन स्टैंडर्ड को बढ़ावा देने की दिशा में कई घोषणाएं कीं।
Microsoft
डेवलपमेंट में AI का नया युग
GitHub Copilot अब एक सामान्य कोडिंग अभियान से बढ़कर एक पूर्ण "कोडिंग एजेंट" बन गया है, जो GitHub मंच में असिंक्रोनस के रूप में काम करता है। साथ ही, विंडोज एआई फाउंड्री और फाउंड्री लोकल के माध्यम से अब लोकल या क्लाउड में ओपन-सोर्स एलएलएम को आसानी से ट्रेन और डिप्लॉय किया जा सकता है। Azure AI फाउंड्री में ग्रोक 3 और ग्रोक 3 मिनी मॉडल जोड़े गए हैं, साथ ही मॉडल लीडरबोर्ड और मॉडल राउटर मॉडल चयन को आसान बनाने के लिए नए टूल भी दिए गए हैं।
सुरक्षित और पावरफुल AI एजेंट्स
Azure AI फाउंड्री एजेंट सर्विस अब मल्टी-एजेंट वर्कफ्लो, SharePoint टूल इंटीग्रेशन और ओपन एजेंट प्रोटोकॉल (A2A और MCP) को सपोर्ट करती है। माइक्रोसॉफ्ट एंट्रा एजेंट आईडी, कोपायलट स्टूडियो या एज्योर एआई में बनाए गए हर एजेंट को एक यूनिक ID प्रदान करता है जिससे एजेंट मैनेजमेंट सुरक्षित और सरल हो जाता है।
ओपन एजेंटिक वेब के लिए Microsoft का योगदान
माइक्रोसॉफ्ट ने NLWeb नामक नया ओपन प्रोटोकॉल लॉन्च किया है, जिसे HTML के समान बताया जा रहा है- यह वेबसाइटों को केवल कुछ कोड लाइनों से नेचुरल लैंग्वेज इंटरफेस जोड़ने की सुविधा देता है। साथ ही, MCP प्रोटोकॉल को GitHub, Copilot Studio, Windows 11 सहित कई प्लेटफार्म पर लागू किया जा रहा है।
विज्ञान में नई खोज का नया युग
माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म अब साइंटिफिक रिसर्च को तेज और अधिक एजेंट-आधारित बना रहा है, जिससे रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी लाई जा सकती है।
