टेक एंड गैजेट्स

Microsoft Build 2025: माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया AI आधारित 'ओपन एजेंटिक वेब', डेवलपर्स और बिजनेस के लाया नए AI फीचर्स

Microsoft Build 2025: Azure AI फाउंड्री एजेंट सर्विस अब मल्टी-एजेंट वर्कफ्लो, SharePoint टूल इंटीग्रेशन और ओपन एजेंट प्रोटोकॉल (A2A और MCP) को सपोर्ट करती है। माइक्रोसॉफ्ट ने NLWeb नामक नया ओपन प्रोटोकॉल लॉन्च किया है, जिसे HTML के समान बताया जा रहा है- यह वेबसाइटों को केवल कुछ कोड लाइनों से नेचुरल लैंग्वेज इंटरफेस जोड़ने की सुविधा देता है।

Image

Microsoft

Photo : AP

Microsoft Build 2025: माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने Microsoft Build 2025 के उद्घाटन भाषण में “ओपन एजेंटिक वेब” के बारे में नई जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां AI एजेंट्स अब न केवल संवाद करेंगे बल्कि खुद निर्णय लेकर कार्यों को ऑटोमेटिक पूरा करेंगे- वो भी व्यक्तिगत, टीम और संगठन स्तर पर। कंपनी ने इस साल के Build में कंपनी ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफसाइकल के लिए AI की पावर का उपयोग करने, अधिक सुरक्षित और सक्षम AI एजेंट्स बनाने, साइंटिफिक रिसर्च में तेजी लाने और ओपन स्टैंडर्ड को बढ़ावा देने की दिशा में कई घोषणाएं कीं।

डेवलपमेंट में AI का नया युग

GitHub Copilot अब एक सामान्य कोडिंग अभियान से बढ़कर एक पूर्ण "कोडिंग एजेंट" बन गया है, जो GitHub मंच में असिंक्रोनस के रूप में काम करता है। साथ ही, विंडोज एआई फाउंड्री और फाउंड्री लोकल के माध्यम से अब लोकल या क्लाउड में ओपन-सोर्स एलएलएम को आसानी से ट्रेन और डिप्लॉय किया जा सकता है। Azure AI फाउंड्री में ग्रोक 3 और ग्रोक 3 मिनी मॉडल जोड़े गए हैं, साथ ही मॉडल लीडरबोर्ड और मॉडल राउटर मॉडल चयन को आसान बनाने के लिए नए टूल भी दिए गए हैं।

सुरक्षित और पावरफुल AI एजेंट्स

Azure AI फाउंड्री एजेंट सर्विस अब मल्टी-एजेंट वर्कफ्लो, SharePoint टूल इंटीग्रेशन और ओपन एजेंट प्रोटोकॉल (A2A और MCP) को सपोर्ट करती है। माइक्रोसॉफ्ट एंट्रा एजेंट आईडी, कोपायलट स्टूडियो या एज्योर एआई में बनाए गए हर एजेंट को एक यूनिक ID प्रदान करता है जिससे एजेंट मैनेजमेंट सुरक्षित और सरल हो जाता है।

ओपन एजेंटिक वेब के लिए Microsoft का योगदान

माइक्रोसॉफ्ट ने NLWeb नामक नया ओपन प्रोटोकॉल लॉन्च किया है, जिसे HTML के समान बताया जा रहा है- यह वेबसाइटों को केवल कुछ कोड लाइनों से नेचुरल लैंग्वेज इंटरफेस जोड़ने की सुविधा देता है। साथ ही, MCP प्रोटोकॉल को GitHub, Copilot Studio, Windows 11 सहित कई प्लेटफार्म पर लागू किया जा रहा है।

विज्ञान में नई खोज का नया युग

माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म अब साइंटिफिक रिसर्च को तेज और अधिक एजेंट-आधारित बना रहा है, जिससे रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी लाई जा सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article