अब आपके बदले दुकानदार और कंपनियों को फोन करेगा Meta का Muse AI, संभालेगा सारे काम

Meta Muse AI अब पेड यूजर्स की तरफ से अमेरिकी कारोबारियों को फोन कर सकेगा। जानें कैसे काम करेगा AI कॉलिंग फीचर और कितनी है सब्सक्रिप्शन फीस।

अब रेस्टोरेंट में टेबल बुक कराने, इंश्योरेंस एजेंट से बात करने या केबल कंपनी की कस्टमर सर्विस से संपर्क करने के लिए आपको खुद फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Meta का AI असिस्टेंट Muse अब आपकी जगह अमेरिकी कारोबारियों और सर्विस प्रोवाइडर्स को फोन कर सकेगा। कंपनी ने अपने AI एजेंट में यह नया फीचर पेश किया है। फिलहाल यह सुविधा पेड सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। इसका मकसद रोजमर्रा के उन कामों को आसान बनाना है, जिनके लिए लोगों को फोन पर काफी समय बिताना पड़ता है।

Meta Muse AI

Meta Muse AI अब खुद करेगा फोन कॉल, रेस्टोरेंट बुकिंग और इंश्योरेंस का काम होगा आसान

खुद फोन करके काम पूरा करेगा Muse AI

Meta ने सितंबर में अपना पहला कंज्यूमर AI एजेंट Muse लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी लगातार इसमें नए फीचर जोड़ रही है। अब Meta के चीफ AI ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग ने X पर जानकारी दी है कि Muse अमेरिकी कारोबारियों को आउटगोइंग कॉल कर सकता है।

End of Feed