Memes Flood On Meta Threads: मेटा ने ट्विटर के मुकाबले में थ्रेड्स आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इस ऐप के लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। थ्रेड्स असल में टेक्स्ट बेस्ड ऐप है जहां आप कोई कमेंट कर सकते हैं और दूसरों के किए गए कमेंट को रिपोस्ट भी कर सकते हैं। इस ऐप में यूजर्स आसानी से लॉगइन करने के अलावा अपने कनेक्शन बिना किसी झंझट के ढूंढ सकते हैं। थ्रेड्स को लॉन्च करते समय मार्क जकरबर्ग ने इस ऐप पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, जनता के बात करने की एक ऐप होनी चाहिए जिसपर 100 करोड़ से भी ज्यादा लोग होने चाहिए।
इंटरनेट पर आ गई मीम्स की बाढ़
मेटा ने जैसा ही थ्रेड्स लॉन्च किया, इसके कुछ ही घंटों में इस ऐप को 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद थ्रेड्स मीम्स की दुनिया में छा गया। लोग तरह-तरह के मीम्स इस ऐप को लेकर बना रहे हैं, कुछ इसे मस्क के लिए मुसीबत मान रहे हैं तो कुछ इसे बकवास ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने मीम में बताया कि थ्रेड्स लॉन्च के बाद मार्क जकरबर्ग ट्विटर के मुखिया एलोन मस्क से मजाकिया अंदाज में कैसे बात करेंगे।
एक यूजर ने 1997 में आई गोविंदा की फिल्म नसीब का सीन शेयर किया है।

Hilarious Memes On Threads App After Launch
गैंग्स ऑफ वासेपुर का हम फर्स्ट, हम फर्स्ट वाला मीम भी काफी पॉपुलर हुआ है।

Hilarious Memes On Threads App After Launch
सूर्यवंशम का पॉपुलर मीम भी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, थ्रेड्स पर सब पोस्ट कर रहे हैं और इंट्रोवर्ट ऐसे देख रहे हैं।

Hilarious Memes On Threads App After Launch
एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा, थ्रेड्स इस्तेमाल करने के 5 मिनट बाद लोग वापस लौटते हुए।

Hilarious Memes On Threads App After Launch
एक और यूजर ने ट्विटर पर बताया कि 10 मिनट थ्रेड्स इस्तेमाल करने के बाद वो ट्विटर पर वापस कैसे लौटा।
