Meta ने की छंटनी की घोषणा, WhatsApp-Instagram में जाएगी कर्मचारियों की नौकरी

Meta Layoffs: कई रिपोर्ट के अनुसार, रियलिटी लैब्स, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर काम करने वाले कई कर्मचारी इस छंटनी का शिकार हुए हैं। मेटा के कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह घोषणा की कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

Meta Layoffs: सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने अपनी अलग-अलग यूनिट्स में कर्मचारियों की छंटनी की है। मेटा ने वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और कई दूसरी टीम में कर्मचारियों की छंटनी की है। गुरुवार को आई एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मेटा की ओर से फिलहाल कर्मचारियों की छंटनी को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। कंपनी की ओर से कितने कर्मचारियों को छंटनी प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है, इसकी जानकारी भी अभी साफ नहीं हो पाई है।

Meta Layoffs

Meta Layoffs

मेटा की कई टीमों में छंटनी

टेकक्रंच को दिए गए एक बयान में कंपनी ने पुष्टि की कि कई टीमों में छंटनी की गई है। मेटा के प्रवक्ता ने बयान में मेटा ने बताया कि कंपनी अपने लॉन्ग टाइम स्ट्रैटेजिक टारगेट और लोकेशन स्ट्रैटेजी संग तालमेल बिठाने के लिए कुछ टीमों में बदलाव कर रही है।

End of Feed