टेक एंड गैजेट्स

Infinix Zero Flip Launch: 49,999 में लॉन्च हुआ ये फोल्डेबल स्मार्टफोन, मिलता है दमदार कैमरा और डिस्प्ले

Infinix Zero Flip Launched in India: फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP प्राइमरी और 114-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा पैक किया गया है। फोन को ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

Image

Infinix Zero Flip

Infinix Zero Flip: इनफिनिक्स ने अपने नए फ्लिप फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 3.64 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले और 6.9 इंच की LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में 16GB तक रैम और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट है।

Infinix Zero Flip Price in India: कितनी है कीमत

इनफिनिक्स जीरो फ्लिप को ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक कलर में पेश किया गया है। भारत में फोन के 8GB + 512GB रैम और स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है। फोन के साथ कंपनी एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 5,000 रुपये की छूट दे रही है। यानी डिस्काउंट के साथ फोन को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Infinix Zero Flip Features: क्या है खासियत

फोन एंड्रॉयड 14 आधारित XOS 14.5 स्किन पर चलता है। इसमें 6.9-इंच की फुल-एचडी+ LTPO AMOLED इनर स्क्रीन और 3.64-इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है। दोनों स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

Infinix Zero Flip Camera Specification: कैसा है कैमरा

Infinix Zero Flip में डुअल कैमरा मिलता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP प्राइमरी और 114-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा पैक किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Infinix Zero Flip Battery: बैटरी और कनेक्टिविटी

इनफिनिक्स जीरो फ्लिप में 4,720mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें डुअल JBL-ट्यून्ड स्पीकर और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article