टेक एंड गैजेट्स

भारत में बढ़ें एक्टिव Gen AI स्टार्टअप, 260 प्रतिशत बढ़ी संख्या

Gen AI startups In India: इंडिया जनरेटिव एआई स्टार्टअप लैंडस्केप 2024 रिपोर्ट में कहा गया कि यह वृद्धि 17 मूल जनरेटिव एआई मॉडल के लॉन्च के कारण हुई है। इससे जनरेटिव एआई सर्विसेज में 4.6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। जनरेटिव एआई स्टार्टअप इकोसिस्टम में बढ़त की वजह 2023 की दूसरी छमाही में क्रुट्रिम, सर्वम.एआई, नूरिक्स, जेकोएआई सहित कई प्रमुख एआई स्टार्टअप का लॉन्च होना था।

Image

GenAI Tools

Photo : Times Now Digital

Gen AI startups: भारत में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जेन एआई) स्टार्टअप की संख्या कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली छमाही में 260 प्रतिशत बढ़कर 240 हो गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

टेक इंडस्ट्री फर्म नैसकॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 की पहली छमाही की तुलना में 2024 की पहली छमाही में जनरेटिव एआई स्टार्टअप की संख्या 260 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले साल समान अवधि में केवल 66 जनरेटिव एआई स्टार्टअप थे। स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण भारत का जनरेटिव एआई स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में छठवें स्थान पर पहुंच गया है।

जनरेटिव एआई स्टार्टअप इकोसिस्टम

जनरेटिव एआई स्टार्टअप इकोसिस्टम में बढ़त की वजह 2023 की दूसरी छमाही में क्रुट्रिम, सर्वम.एआई, नूरिक्स, जेकोएआई सहित कई प्रमुख एआई स्टार्टअप का लॉन्च होना था। जनरेटिव एआई तकनीक शुरुआती चरण में होने के बावजूद ये स्टार्टअप 2023 से अब तक 750 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग जुटाने सफल हुए हैं। 2024 की पहली छमाही में इन स्टार्टअप्स में से 75 प्रतिशत ने आय आर्जित करनी शुरू कर दी थी।

इंडिया जनरेटिव एआई स्टार्टअप लैंडस्केप 2024 रिपोर्ट में कहा गया कि यह वृद्धि 17 मूल जनरेटिव एआई मॉडल के लॉन्च के कारण हुई है। इससे जनरेटिव एआई सर्विसेज में 4.6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। जनरेटिव एआई असिसटेंट स्टार्टअप की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और यह इस साल आए नए स्टार्टअप में करीब 80 प्रतिशत का फोकस इसी सेगमेंट पर था।

भारत में GenAI

नैसकॉम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य रणनीति अधिकारी, संगीता गुप्ता ने कहा, "पिछले 12 महीनों में, भारत के जनरेटिव एआई परिदृश्य में एक बड़ा परिवर्तन आया है, जिसमें उद्योग के मानकों को फिर से परिभाषित करने वाले और प्रबंधित एलएलएम और डेटा-संचालित सेवाओं जैसे नए फोकस क्षेत्रों वाले नए उत्पादों को लॉन्च किया जा रहा है।"

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article